फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   मंडी शुल्क चोरी करने पर कंपनी को नोटिस

मंडी शुल्क चोरी करने पर कंपनी को नोटिस

Fri, 19 Oct 2018 12:49 AM IST
Updated Fri, 19 Oct 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
मंडी शुल्क चोरी करने पर कंपनी को नोटिस
ब्यूरो/अमर उजाला, भगवानपुर
विज्ञापन

मंडी शुल्क चोरी कर देवबंद से लकड़ी से लदा ट्रक भगवानपुर में पकड़े जाने पर मंडी समिति ने संबंधित कंपनी को नोटिस दिया है। पड़ताल में सामने आया कि कई साल से ट्रक से ऐसे ही बिना मंडी शुल्क दिए माल फैक्ट्री में लाया जा रहा था।
भगवानपुर में बिजली की एबीसी केबल और अन्य उत्पाद बनाने वाली एक फैक्ट्री में सहारनपुर जिले के देवबंद से लकड़ी के फट्टे लाए जा रहे थे। इस बात की सूचना किसी ने मंडी समिति के अधिकारियों को दी। बृहस्पतिवार को मंडी समिति की टीम ने देवबंद से आ रहे ट्रक को भगवानपुर कस्बे के पास पकड़ लिया।
विज्ञापन

मंडी समिति के अधिकारियों ने जब ट्रक चालक से मंडी शुल्क से संबंधित कागजात मांगे गए तो वह दिखा नहीं पाया। पूछताछ में ट्रक चालक ने बताया कि वह कई साल से देवबंद से ऐसे ही लकड़ी बिना मंडी शुल्क अदा किए आ रही है। उसके बाद मंडी समिति ने भगवानपुर में एबीसी केबल और अन्य उत्पाद बनाने वाली फैक्ट्री प्रबंधन को नोटिस दिया गया। वहीं दूसरी ओर भगवानपुर कस्बे में आलू से भरी मैक्स पिकअप को भी मंडी समिति के कर्मचारियों ने पकड़ लिया। ये माल भी बिना मंडी शुल्क अदा दिए क्षेत्र में आ रहा था। मंडी समिति की ओर से मैक्स पर पांच हजार का जुर्माना और पांच सौ रुपये मंडी शुल्क वसूला गया। टीम में सचिव कुलदीप नौटियाल, अलकेश सैनी, राजीव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी शुल्क चोरी की सूचना पर छापामारी
भगवानपुर। कस्बे में बाहरी राज्यों से लाए गए फलों की बिक्री किए जाने की सूचना पर मंडी समिति की टीम ने मंडी सचिव के नेतृत्व में छापा मारा। इस दौरान टीम ने सेब की पेटियों से भरा एक लोडर पकड़ा। व्यापारियों के हंगामे के बाद लोडर स्वामी की ओर से माफी मांगने पर उन्हें छोड़ दिया गया। कृषि उत्पादन मंडी समिति के सचिव कुलदीप नौटियाल ने बताया कि भगवानपुर में सहारनपुर सब्जी मंडी से फल और सब्जियां लाकर बेची जा रही है। इस पर बृहस्पतिवार को मंडी समिति की टीम ने मौके पर छापा मारा। मंडी समिति के छापे पर आसपास के व्यापारियों ने हंगामा कर दिया। उसके बाद टीम सेब से लदे लोडर को मंडी समिति के कार्यालय ले आई। व्यापारी भी टीम के साथ कार्यालय में पहुंच गए। इस दौरान फल बेचने वाले व्यापारियों ने मंडी समिति के अधिकारियों के सामने अपनी गलती स्वीकार की। मंडी समिति के अधिकारियों ने व्यापारियों से भविष्य में भगवानपुर रुड़की की सब्जी मंडी से ही फल और सब्जियां खरीदने की हिदायत दी। जिस पर व्यापारी मान गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed