{"_id":"5a832c0c4f1c1ba32a8b73a2","slug":"31518545932-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसफनगर झाल से मिला अज्ञात महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसफनगर झाल से मिला अज्ञात महिला का शव
Updated Tue, 13 Feb 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
मंगलौर। पुलिस ने आसफ नगर झाल से एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया है। पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मंगलवार की शाम कुछ लोगों ने आसफनगर झाल के समीप गंगनहर में एक शव को देखा। शव को देखकर मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया। सूचना मिलने के बाद मंगलौर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद महिला के शव को बाहर निकाला। जिसकी उम्र करीब 35 साल बताई जा रही है। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन शव की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए, आस-पास के थानों को मामले की सूचना दी है। एसएसआई अजय कुमार जाटव ने बताया कि शव की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।