{"_id":"654a369783922fa90d046c45","slug":"23-thousand-were-withdrawn-from-the-account-by-changing-the-lawyers-card-roorkee-news-c-37-1-sdrn1034-12973-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: वकील का कार्ड बदलकर खाते से 23 हजार उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: वकील का कार्ड बदलकर खाते से 23 हजार उड़ाए
विज्ञापन
केबिन के अंदर खड़े एक युवक ने घटना को दिया अंजाम
युवक कैमरे में हुआ कैद, वकील ने पुलिस को दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
रुड़की। एक युवक ने एक वकील का डेबिट कार्ड बदलकर खाते से 23 हजार की रकम साफ कर दी। वकील की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। वहीं, युवक केबिन में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पुलिस फुटेज के आधार पर युवक की पहचान कर रही है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित चौधरी चरण सिंह कॉलोनी निवासी विक्रम सिंह वकील हैं। मंगलवार को वह गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित मालवीय चौक के पास एक बैंक के एटीएम से रुपये जमा करने गए थे। वहां पर तैनात सुरक्षाकर्मी की मदद से उन्होंने एटीएम मशीन से अपने खाते में करीब 42 हजार रुपये की रकम जमा कर दी। इस दौरान वहां पर एक युवक भी खड़ा था।
इसी बीच सुरक्षाकर्मी किसी काम से बैंक के अंदर चला गया। इसके बाद विक्रम सिंह का मशीन में लगा डेबिट कार्ड बाहर आया तो युवक ने उन्हें दे दिया। इस बीच युवक ने उनका कार्ड बदल दिया। कुछ देर बाद वकील के मोबाइल पर 23 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। उन्होंने इसकी जानकारी बैंक कर्मचारियों को दी। साथ ही कार्ड चेक किया तो वह किसी और के नाम का निकला।
विज्ञापन
इस पर उन्हें पता चला कि युवक ने उनके कार्ड से रकम निकाली है। इसके बाद एटीएम केबिन में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो युवक की हरकतें कैद हो गई। वकील ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि फुटेज के आधार पर युवक की पहचान की जा रही है।