फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   2200 consumers will have to be told the benefits of smart meters in 15 days

Roorkee News: 15 दिन में 2200 उपभोक्ताओं को बताने होंगे स्मार्ट मीटर के फायदे

Sat, 14 Feb 2026 07:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 07:44 PM IST
विज्ञापन
2200 consumers will have to be told the benefits of smart meters in 15 days
स्मार्ट मीटर के प्रति उपभोक्ताओं में मन में फैले दुष्प्रभाव को दूर करने के लिए ऊर्जा निगम ने बीड़ा उठाया है। 15 दिनों में उपभोक्ताओं को लाभदायक गुण बताकर स्मार्ट मीटर लगाने के प्रति जागरूक किया जाएगा। मंडल में प्रतिदिन छह कैंप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन




अप्रैल 2025 में स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू किया गया था। दावा है कि मंडल में अब तक 18 हजार मीटर लग चुके हैं। अब स्मार्ट मीटर को लगवाने के लिए लोगों के मन में विभिन्न तरह का डर बनने लगा है। इससे नए मीटर लगाने की योजना पर पानी फिरने लगा था क्योंकि मंडल में 2 लाख 40 हजार उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर से जोड़ने का ऊर्जा निगम को लक्ष्य मिला है।
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता विवेक राजपूत ने बताया कि स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को बिजली खपत की सटीक जानकारी हर 15-30 मिनट में मिलती है। प्रीपेड रिचार्ज सुविधा, सटीक बिलिंग, मानवीय भूल में कमी और रिमोट रीडिंग जैसे प्रमुख फायदे हैं। ये मीटर ऊर्जा प्रबंधन को बेहतर बनाने में कारगर हैं। उन्होंने बताया कि सटीक बिलिंग होने से बिजली खपत की जानकारी मिलती है जिससे अनुमानित बिलों की समस्या खत्म हो जाती है। उ
विज्ञापन
विज्ञापन




पभोक्ता डिजिटल माध्यम से हर मिनट बिजली खपत देख सकते हैं। खुद रीचार्ज करने की सुविधा से उपभोक्ता अपनी जरूरत के अनुसार बिजली का उपयोग कर सकते हैं। मीटर रीडिंग के लिए कर्मचारियों को उपभोक्ताओं को घर-घर आने की जरूरत से छुटकारा मिल जाएगा। बिजली चोरी पकड़ने में उन्नत तकनीकी के कारण मीटरिंग में सुरक्षा बढ़ती है। उन्होंने बताया कि 15 दिनों में 2200 उपभोक्ताओं को जागरूक कर स्मार्ट मीटर से जोड़ने के उद्देश्य से कैंप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed