फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   कायाकल्प की टीम ने अस्पताल का किया निरीक्षण, जांची व्यवस्थाएं

कायाकल्प की टीम ने अस्पताल का किया निरीक्षण, जांची व्यवस्थाएं

Tue, 15 Jan 2019 11:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jan 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
कायाकल्प की टीम ने अस्पताल का किया निरीक्षण, जांची व्यवस्थाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

स्वच्छ भारत अभियान के तहत मंगलवार को कायाकल्प टीम ने सिविल अस्पताल का निरीक्षण किया। टीम ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, इमरजेंसी व ओपीडी में साफ-सफाई और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण में मिलने वाले अंकों से ही सिविल अस्पताल की रैंकिंग तय की जाएगी।

रुड़की सिविल अस्पताल को ग्रेड देने के लिए मंगलवार को देहरादून से कायाकल्प की चार सदस्यीय टीम निरीक्षण के लिए रुड़की पहुंची। टीम ने सिविल अस्पताल के सभी वार्डों में घूमकर मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। टीम ने अस्पताल में इलाज की व्यवस्था से संतुष्टि जाहिर की, लेकिन डॉक्टरों के समय पर ड्यूटी में नहीं पहुंचने व वार्ड ब्वाय की कमी पर चिंता जाहिर की। बता दें कि उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने रेटिंग निर्धारण करने से पहले प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों का निरीक्षण करने के लिए कायाकल्प टीम का गठन किया है। रिपोर्ट तैयार करने के बाद व्यवस्था के आधार पर अस्पतालों को ग्रेड दिया जाएगा। इसी क्रम में मंगलवार को कायाकल्प की चार सदस्यीय टीम ने अस्पताल का निरीक्षण किया। टीम ने लेबर ओटी, गायनिक वार्ड, रेडियोलॉजी, एक्सरे विभाग, पैथोलैब, केजुअल्टी वार्ड, आर्थो वार्ड, ट्रामा सेंटर का निरीक्षण किया। टीम के सदस्य मरीजों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता पर संतुष्ट दिखे। देहरादून से आई टीम में डॉ. अभय कुमार, डॉ. विशाल कुमार, डॉ. सीमा चौधरी, नीमा के अलावा सीएमएस डॉ. डीके चक्रपाणि व डॉ. उत्कर्ष आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed