फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   2.11 lakhs snatched from contractor, beaten with sticks when he asked for it

Roorkee News: ठेकेदार के 2.11 लाख हड़पे, मांगने पर डंडे से पीटा

Wed, 25 Jun 2025 06:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 06:28 PM IST
विज्ञापन
2.11 lakhs snatched from contractor, beaten with sticks when he asked for it
विभाग में सिक्योरिटी के तौर पर जमा 2.11 लाख की धोखाधड़ी से निकाले जाने का मामला सामने आया है। ठेकेदार के विरोध करने पर आरोपी ने लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




नगला खुर्द गांव निवासी तौहीद की ओर से न्यायालय को दिए गए प्रार्थनापत्र में बताया गया कि उसने वर्ष 2023-24 में डोसनी गांव में श्मशान घाट और कब्रिस्तान की चहारदीवारी का निर्माण कार्य कराया था। कार्य की लागत 26.53 लाख थी। इसमें 2.11 लाख की सिक्योरिटी राशि विभाग के पास जमा थी।
विज्ञापन


जब वह अपनी सिक्योरिटी राशि लेने के लिए विभाग में गया तो उसे बताया गया कि सिक्योरिटी राशि का चेक आरोपी इस्तखार निवासी ग्राम खडंजा कुतुबपुर लेकर गया है। उसने खंड विकास कार्यालय परिसर में इस्तखार से चेक की बाबत पूछा तो आरोपी ने साथियों संग मिलकर लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी। चेक मांगने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




तौहीद के अनुसार, उसने बैंक आदि से जानकारी निकलवाई तो इस्तखार के चेक से पैसे निकालने की जानकारी मिली। सिक्योरिटी राशि वापस ठेकेदार के ही खाते में जमा होती है। उसने विभाग और बैंक अधिकारियों पर भी मिलीभगत के आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर उसे न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी इस्तखार और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed