फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   जहरीली शराब प्रकरण में चार और लोगों के नाम आए सामने

जहरीली शराब प्रकरण में चार और लोगों के नाम आए सामने

Tue, 19 Feb 2019 12:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
जहरीली शराब प्रकरण में चार और लोगों के नाम आए सामने
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। जहरीली कच्ची शराब प्रकरण में चार और लोगों के नाम सामने आए हैं। रिमांड पर आए आरोपी अर्जुन ने पुलिस पूछताछ में इन चारों लोगों के नाम बताए हैं। साथ ही बताया कि चारों लोग सहारनपुर और झबरेड़ा क्षेत्र के रहने वाले हैं। वह इन चारों लोगों के संपर्क में पिछले दो माह से था। पुलिस अब इन चारों लोगों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

झबरेड़ा थाना क्षेत्र के बाल्लूपुर, बिंडुखड़क, भलस्वागाज समेत कई गांवों में आठ फरवरी को जहरीली कच्ची शराब के सेवन से कई लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस इस मामले में सहारनपुर, झबरेड़ा व रुड़की के 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इस मामले के मुख्य आरोपी भगवानपुर निवासी अर्जुन को भी पुलिस ने जेल भेज दिया था। पुलिस ने इस मामले में कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर अर्जुन का दो दिन का रिमांड मांगा था। रिमांड मंजूर होने पर पुलिस ने अर्जुन से पूछताछ की और शराब से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी ली। पूछताछ में अर्जुन ने चार और लोगों के नाम बताए हैं। साथ ही बताया कि वह इन लोगों के संपर्क में पिछले दो माह से था। यह चारों भी कच्ची शराब बेचने का काम करते हैं। एसपी देहात नवनीत सिंह ने बताया कि रिमांड पर आए अर्जुन ने कई लोगों के नाम बताए हैं। इन लोगों की तस्दीक की जा रही है। तस्दीक होने के बाद इन लोगों से भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed