फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   माता-पिता की सेवा से ही होते हैं परमेश्वर के दर्शन

माता-पिता की सेवा से ही होते हैं परमेश्वर के दर्शन

Wed, 18 Jul 2018 10:16 PM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
माता-पिता की सेवा से ही होते हैं परमेश्वर के दर्शन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
रुड़की। हर मनुष्य माता-पिता की सेवा कर परमेश्वर के दर्शन कर सकता है। इसी से मनुष्य आगे चलकर नेक राह पकड़ता है। यह बात ब्रह्मपुर स्थित विलिवर्स इस्टर्न चर्च में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान फादर एम पॉल ने कही। इस दौरान उन्होंने बच्चों को सम्मानित भी किया।

शहर के समीप ब्रह्मपुर स्थित विलिवर्स इस्टर्न चर्च में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं देहरादून से आए फादर एम पॉल ने बच्चों को उत्साहित करते हुए कहा कि हमें अपने माता पिता की आज्ञा माननी चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चे परमेश्वर का वरदान होते हैं। जो बच्चे अपने माता-पिता की आज्ञा मानते हैं वह अपने जीवन में सफलता प्राप्त करते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों के माता- पिता को भी ठीक से पालन- पोषण कर उच्च शिक्षा की तरफ जोर देना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस्टर्न चर्च बच्चों की जरूरतों को समय-समय पर पूरा करता रहता है। इस दौरान बच्चों को स्कूल बैग, साबुन, पेन-पेसिंल, घड़ियां व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर डीकन पास्टर चंद किशोर, रीजनल कोर्डिनेटर जसवंत सिंह, प्रोग्राम कोर्डिनेटर एलन जोन, पीसी कौशल्या, सरिता, मूनेश, संगीता व राखी कर्णवाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed