फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   विकास में अग्रणी बनेगा झबरेड़ा: कर्णवाल

विकास में अग्रणी बनेगा झबरेड़ा: कर्णवाल

Sun, 17 Dec 2017 12:06 AM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
विकास में अग्रणी बनेगा झबरेड़ा: कर्णवाल
रुड़की। हाल ही में गैरसैंण में संपन्न हुए विधानसभा सत्र में सर्वाधिक प्रश्न पूछकर चर्चाओं में रहे पहली बार विधायक बने देशराज कर्णवाल (झबरेड़ा विधानसभा) विधायक बनने के बाद से ही विधानसभा में सक्रिय हैं। विकास कार्यों को लेकर भी वे क्षेत्र में सक्रिय दिखाई देते हैं। कभी सोशल साइट पर अपने विरोध को लेकर भी उन्हें चर्चाएं मिलती रही हैं। संडे इंटरव्यू के अंतर्गत अमर उजाला से वार्ता करते हुए विधायक देशराज कर्णवाल ने अपनी प्राथमिकताएं गिनाईं। उनका दावा है कि महज आठ महीने के कार्यकाल में उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र झबरेड़ा को विकास के मायने में प्रदेश में अग्रणी बना दिया है। उनसे हुई बातचीत के अंश।
विज्ञापन

सवाल: आपके चुनावी वादों को क्या हुआ।
जवाब: मैं जनता से जुड़ा आम आदमी हूं। जनता की सेवा करने ही राजनीति में आया हूं। हर वादा पूरा करुंगा। झबरेड़ा में रेलवे स्टेशन बनवाने का वादा पूरा कर दिया है। पहली बार झबरेड़ा को परिवहन सेवा से जोड़ा गया है। आगे भी विकास के काम लगातार कराए जाएंगे।
विज्ञापन

सवाल: अभी तक के कार्यकाल के बारे में क्या कहेंगे।
जवाब : पिछली बार कांग्रेस ने बसपा के सहयोग से सरकार बनाई थी लेकिन, बाबा साहेब अंबेडकर के नाम को कभी याद नहीं रखा गया। मैंने विधानसभा में इस मामले को उठाया। अब सभी कार्यालयों में बाबा साहेब की तस्वीर लगाई जा रही है। क्षेत्र में ऐसी कई सड़कें बनवाने का काम शुरू कर दिया है जो राज्य बनने के बाद से बनी ही नहीं थी। तांशीपुर से इकबालपुर, लखनौता से शेरपुर और मकदूमपुर वाली सड़क के निर्माण का काम तेजी से कराया जा रहा है। नए साल पर विकास का बड़ा तोहफा क्षेत्रवासियों को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवाल: निकाय चुनावों में भाजपा को जिताना आपके लिए चुनौती बनेगा।
जवाब: जनता के बीच प्रदेश सरकार की उपलब्धियां और भाजपा की नीतियों को लेकर जाएंगे। जनता हमारी सरकार के कामों से खुश है। जीत भाजपा की होगी। रुड़की नगर निगम में मेरी विधानसभा की कई कालोनियां हैं उनमें विकास कार्य कराने में नगर निगम पक्षपात कर रहा है। यहां की लड़ाई भी हरस्तर पर लड़ी जाएगी।

सवाल. आपको लेकर विरोध के स्वर भी उठते रहते हैं?
जवाब: लोकतंत्र में विरोध और समर्थन चलता रहता है। कुछ लोग राजनीतिक आधार पर ऐसा करते हैं। वैसे जनता पूरी तरह मेरे साथ है। झबरेड़ा की जनता के प्यार से मेरे जैसे सामान्य कार्यकर्ता को विधानसभा में जाने का मौका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed