फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   20 camps will be organized for Haj pilgrimage across the state

हज यात्रा को सभी विधानसभाओं में लगाए जाएंगे कैम्प

Tue, 06 Aug 2019 11:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
20 camps will be organized for Haj pilgrimage across the state
पिरान कलियर। हज हाउस पिरान कलियर में हज समिति अध्यक्ष शमीम आलम ने बैठक ली। इसमें हज यात्रा 2019 के बारे में चर्चा की गई। बैठक में कहा गया कि हज यात्रा के लिए प्रदेश भर में 20 कैंप लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को आयोजित बोर्ड की बैठक में विधायक एवं सदस्य फुरकान अहमद तय समय से बैठक नहीं होने पर चले गए। हज हाउस पिरान कलियर में हज समिति अध्यक्ष ने पत्रकारों को बताया कि हज यात्रा 2019 सरकार द्वारा सफल कराया गया। हज यात्रा पर गए हाजियों को जो भी परेशानी हुई, उनकी समस्याओं का एक घंटे के भीतर ही समाधान कराया गया। उन्होंने कहा कि आगामी हज यात्रा 2020 के लिए प्रदेश भर में लगभग 20 कैंप लगाए जाएंगे। कम से कम एक कैंप में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का भी प्रतिभाग सुनिश्चित किया जाएगा। हज 2020 में ज्यादा से ज्यादा संख्या में यात्रियों को हज यात्रा पर भेजे जाने की कोशिश की जाएगी। सरकार का प्रयास रहेगा कि उत्तराखंड से हज पर जाने वाले यात्रियों को देहरादून एयरपोर्ट से ही दिल्ली के लिए लिंक फ्लाइट से भेजा जाए। बैठक में हाफिज असलम कादरी, इरफान अहमद, शफीक अहमद सिद्दिकी, फुरकान अहमद अंसारी, अब्दुल सत्तार अंसारी, मोहम्मद आदिल, मो. इस्लाम मिर्जा, शरीफ मलिक व सरफराज जाफरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed