{"_id":"5bcf76dcbdec2269c10f8c98","slug":"191540323036-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो महिलाओं की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो महिलाओं की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Updated Wed, 24 Oct 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, मंगलौर
कोतवाली क्षेत्र में दो महिलाओं की अलग-अलग घटनाओं में संदिग्ध तरीके से मौत हो गई। अकबरपुर में महिला की संदिग्ध मौत की सूचना पर पुलिस ने शव चिता से उठाकर अपने कब्जे में ले लिया है। उधर हरचंदपुर निजामपुर में एक महिला द्वारा खुद को जला लेने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों महिलाओं के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया हैं।
सोमवार को देर शाम पुलिस को सूचना मिली की अकबरपुर ढाढेकी निवासी 32 वर्षीय रूपा पत्नी सोनू की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है, जिसे उसके ससुराल वाले आनन-फानन में अंतिम संस्कार करने के लिए श्मशान ले गए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के परिजनों से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि महिला को हार्टअटैक आया था, जिससे उसकी मौत हुई है। पुलिस परिजनों की बात से संतुष्ट नहीं हुई। ऐसे में पुलिस ने शव को चिता से उठाकर कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। उधर, सोमवार को देर रात हरचंदपुर निजामपुर में कुसुम (55 वर्ष) पत्नी योगेंद्र के खुद को आग लगाने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और 108 वाहन की मदद से उसे रुड़की के सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के वक्त मृतका के अलावा उसका पति ही घर में मौजूद था। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि दोनों मामलों में पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल जाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।