फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   बाजार में एनसीईआरटी की उपलब्धता जाचेंगे उपशिक्षा अधिकारी

बाजार में एनसीईआरटी की उपलब्धता जाचेंगे उपशिक्षा अधिकारी

Sun, 15 Apr 2018 12:40 AM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
बाजार में एनसीईआरटी की उपलब्धता जाचेंगे उपशिक्षा अधिकारी
रुड़की। एनसीईआरटी की पुस्तकों की उपलब्धता की जांच शिक्षा विभाग, उपशिक्षा अधिकारियों से कराएगी। इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक ने उपखंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी किए हैं। विभाग ने यह फैसला इसलिए लिया है ताकि समय पर पुस्तकें उपलब्ध कराकर शिक्षण कार्य प्रभावित नहीं होने दिया जाए।
विज्ञापन

इस वर्ष एनसीईआरटी की पुस्तकों का मुद्दा खासा गरम है। निजी स्कूल एनसीईआरटी की पुस्तकों के विरोध में हड़ताल पर चले गए थे। साथ ही निर्णय को कोर्ट में भी चुनौती दी थी। शुक्रवार को कोर्ट ने फैसला सुनाया है। निर्णय में आईसीएसई के स्कूलों को छोड़कर सभी स्कूलों में एनसीईआरटी की पुस्तकें लागू की गई हैं। इसके बाद अब शिक्षा विभाग का फोक्स एनसीईआरटी की पुस्तकों की उपलब्धता पर है। इस बाबत जिला शिक्षा अधिकारी ब्रह्मपाल सिंह सैनी ने उपशिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी किए हैं कि वह अपने-अपने क्षेत्र में दुकानों पर एनसीईआरटी की पुस्तकों की उपलब्धता जांचे। इसके बाद जो भी स्थिति बाजार में होगी उसकी जानकारी विभागीय अधिकारियों को देनी होगी। जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक ब्रह्मपाल सिंह सैनी ने बताया कि यदि बाजार में पुस्तकें कम मिलती हैं तो समय से पुस्तकों की उपलब्ध कराने के लिए प्रभावी कदम उठाएं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed