{"_id":"5ad251224f1c1b9d098b494c","slug":"191523732770-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सडीएम ने गन्ना समिति का किया औचक निरीक्षण, चार लिपिक मिले नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सडीएम ने गन्ना समिति का किया औचक निरीक्षण, चार लिपिक मिले नदारद
Updated Sun, 15 Apr 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्सर। किसानों की शिकायत पर एसडीएम ने गन्ना विकास समिति का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान चार लिपिक बिना किसी सूचना के कार्यालय से गायब मिले। एसडीएम ने नदारद कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। जबकि पर्ची विभाग के कर्मचारियों को अन्य जगह तैनात करने के निर्देश दिए।
बीते दिनों किसान नेताओं ने एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा से शिकायत की थी कि गन्ना समिति के अधिकारी और कर्मचारी किसानों को नियमित तौर पर पर्चियां जारी नहीं कर रहे हैं। इसके चलते किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पर्ची विभाग में तैनात कर्मचारी किसानों से गन्ना पर्ची जारी करने के नाम पर सुविधा शुल्क ले रहे हैं। साथ ही पर्ची कैलेंडर में भी धांधली की जा रही है। इस पर एसडीएम ने गन्ना विकास समिति का अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय का हाजिरी रजिस्टर मंगवाकर जांच की तो पता चला लिपिक शोभित, मनोज कुमार, तेजवीर सिंह व कुलबीर सिंह बिना किसी सूचना के कार्यालय से गायब हैं। उन्होंने गायब कर्मचारियों की अनुपस्थिति दर्ज करने के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्टीकरण तलब किया। कर्मचारियों ने एसडीएम को बताया कि समिति के विशेष सचिव सूरजभान सिंह गन्ना आयुक्त की बैठक में भाग लेने काशीपुर गए हैं। एसडीएम ने पर्ची विभाग के कर्मचारियों को अन्य जगहों पर तैनात करने के निर्देश दिए। बताया जा रहा है कि शिकायत करने वाले में किसान नेता जयपाल सिंह, प्रदीप कुमार, राजपाल सिंह, कुशलपाल सिंह, गोरख सिंह आदि मौजूद रहे।