{"_id":"5a3ea1144f1c1b3c3d8bf932","slug":"191514053908-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद उतराखंड का दो दिवसीय धरना समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद उतराखंड का दो दिवसीय धरना समाप्त
Updated Sun, 24 Dec 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के कर्मचारियों ने शनिवार को अपनी विभिन्न मांगों के लिए दूसरे दिन भी रुड़की बस स्टैंड पर धरना दिया। कर्मचारियों ने धरने को समाप्त करते हुए चेतावनी दी यदि विभाग और सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देती तो 26 दिसंबर को मंडल देहरादून पर धरना दिया जाएगा।
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद पदाधिकारियों ने धरने के अंतिम दिन बस स्टैंड में धरना दिया। ज्ञात हो कि पदाधिकारी संविदा कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग कर रहे हैं। इसके साथ मृतक और रिटायर्ड के रुके देयकों को जारी करने की मांग कर रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कार्यशाला के अध्यक्ष सोमप्रकाश का कहना है कि यदि दो दिवसीय धरने के बाद भी विभाग और सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देती तो 26 दिसंबर को देहरादून स्थित मंडल पर धरना दिया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन ब्रजपाल सिंह ने किया। इस दौरान सरताज अली, अकबर खान, ब्रजपाल सिंह, साद फारुखी, मुकेश सैनी, सुनिज कुमार, महकार सिंह, पवन सिंह, रविंद्र कुमार, शहनवाज कुमार, नेत्रपाल, संत कुमार, शौभाराम सैनी, अजय सैनी, अमरजीत सिंह, सत्यवीर सिंह, नाथूरामपाल, मिंतरपाल, संजय धीमान आदि लोग मौजूद रहे।