फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   18 thatch ash from the fire in two villages

दो गांवों में आग से 18 छप्पर राख

Sun, 10 Apr 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Sun, 10 Apr 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
18 thatch ash from the fire in two villages
रुड़की में आरएसएस स्वयंसेवी रूट मार्च निकालते हुए।
 भोगपुर और खानपुर ब्रह्मपुर गांव में आग लगने से करीब 18 ग्रामीणों के  छप्पर और पशुशाला जलकर राख हो गई। जिसमें छह पशुओं सहित लाखों रुपये का सामान जल गया। अग्निशमन की टीम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। उपजिलाधिकारी लक्सर ने भी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।
विज्ञापन


भोगपुर गांव निवासी प्रेमसिंह के बच्चे रविवार दोपहर करीब 11 बजे अपने छप्पर में खाना बना रहे थे, खाना बनाते समय अचानक छप्पर में आग लग गई। छप्पर में आग लगी देख बच्चे शोर मचाते हुए भाग निकले। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण उस ओर दौड़े और आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक आग ने विशाल रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने आग की जानकारी फायर बिग्रेड को दी। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से करींब दो घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक प्रेमसिंह के छप्पर के साथ-साथ आशाराम, बाबूराम, बबलू, मोकासिंह के छप्पर भी जलकर राख हो गए। साथ ही एक गाय भी जलकर मर गई। आग से करीब एक लाख रुपये का सामान भी जलकर राख हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर खानपुर ब्रह्मपुर गांव में भी दोपहर करीब एक बजे शकील के छप्पर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विशाल रूप धारण कर लिया और करीब 13 छप्परों को अपनी चपेट में ले लिया।् छप्परों से अपने सामान को बचाते हुए शफीकन, रेशमा, मुस्तकीम और सईद भी आग में झुलस गए। सूचना पर फायर बिग्रेड की तीन मशीनों ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह आग पर काबू पाया। तब तक शकील, सईद हसन, अकरम, असरफ, इकराम अली, शौकत, अय्यूब, मुस्तकीम, भूरा, तसलीम, सहबाज, समीम और मुनीश आदि के छप्पर, तीन भैंस और उसके कटड़े  सहित पांच पशु आग में झुलसकर मर गए। साथ ही छप्पर के बाहर खड़ा ट्रैक्टर और इंजन भी आग में जल गया। सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी लक्सर किशनसिंह नेगी ने रावस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचकर आग से हुए नुकसान का जायजा लिया। साथ ही आग में झुलसे ग्रामीणों को 108 की मदद से अस्पताल भिजवाया।


आग में शादी का सामान भी जलकर हुआ राख 
सुल्तानपुर। आग में शादी का सामान भी जलकर राख हो गया। खानपुर ब्रहमपुर गांव निवासी जरीना के लड़के तसरीफ की शादी बिजनौर जिले के पूरणपुर गांव में एक युवती के साथ तय हुई थी। तसरीफ को 28 अप्रैल को बारात लेकर जिला बिजनौर जाना था। शादी की तारीख नजदीक आने के कारण जरीना ने शादी का सारा सामान लाकर घर में रख लिया था। आग लगने से शादी का सारा सामान आग में जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed