{"_id":"5a9068124f1c1b78028b61fe","slug":"171519413266-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर माननीयों को लोगों की नसीहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर माननीयों को लोगों की नसीहत
Updated Sat, 24 Feb 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। सोशल मीडिया पर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और देशराज कर्णवाल व इनके समर्थक एक-दूसरे पर जमकर भड़ास निकाल रहे हैं। कुछ लोग चैंपियन तो कुछ कर्णवाल के पक्ष में खड़े हैं। कुछ समर्थक बयानों को लेकर सक्रिय हैं। कुछ दोनों माननीयों की ओर से कराए जा रहे विकास कार्यों को लेकर सोशल मीडिया पर हैं।
विधायक देशराज कर्णवाल की फेसबुक आईडी पर उनके पक्ष की सभी खबरों को अपलोड किया हुआ है। इस पर अमित कुमार की ओर से देशराज के पक्ष में लिखा गया है कि ‘ग्रेट वर्क’। वीरेंद्र चौधरी लिखते हैं कि ‘देशराज जी दलितों के बना पिछड़ों की राजनीति नहीं, पिछड़ों के बिना दलितों की नहीं’। विनीत धीमान लिखते हैं कि ‘विकास कुछ हुआ नहीं, बस इन्हीं लफड़ों में टाइम कट जाएगा’। इस पर विधायक देशराज कर्णवाल ने लिखा है कि ‘विनीत धीमान अगर आप न्यूज देखा करें तो पता चलेगा कि विकास कार्य हो रहे हैं या नहीं’। वीरेंद्र चौधरी फिर से चैंपियन को दलितों का हितैषी होने का दावा कर रहे हैं। ब्राह्मण शुभम पंडित कृष्णानगर की गली नंबर 20 का हाल बताते हुए माननीय को नसीहत दे रहे हैं। तिपेश त्यागी कहते हैं कि ‘कुछ नहीं कर रही यह सरकार’।
इनसेट
अधिकारी, कर्मी भी नहीं चूक रहे लाइक करने से
माननीयों की इस खींचतान में कुछ सरकारी अधिकारी भी लाइक और कॉमेंट करने से नहीं चूक रहे हैं। एक सरकारी अधिकारी ने देशराज कर्णवाल द्वारा डाली गई पोस्ट को लाइक किया है।