फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   डॉक्टरों के कागज न मिले तो सील होगा नर्सिंग होम-एसीएमओ

डॉक्टरों के कागज न मिले तो सील होगा नर्सिंग होम-एसीएमओ

Thu, 22 Mar 2018 11:59 PM IST
Updated Thu, 22 Mar 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
डॉक्टरों के कागज न मिले तो सील होगा नर्सिंग होम-एसीएमओ
रुड़की।
विज्ञापन

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की ओर से आजाद नगर चौक स्थित स्वास्तिक मेडिकेयर में छापा मारने के बाद जांच अधिकारी एसीएमओ के सामने दो डॉक्टरों को पेश किया गया। एसीएओ ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन की ओर से तीन और डॉक्टरों के नर्सिंग होम में काम करने की जानकारी दी गई है, यदि डॉक्टरों को पेश न किया और इन डॉक्टरों के प्रमाण पत्र वैध न हुए तो नर्सिंग होम की सीलिंग की कार्रवाई होगी।
एसीएमओ एचडी शाक्य ने बताया कि स्वास्तिक मेडिकेयर संचालक की ओर से पांच डॉक्टरों के अस्पताल में होने की बात कही गई थी। जिस पर बुधवार की शाम को दो डॉक्टरों(एक महिला और एक पुरुष) को पेश किया गया। उन्होंने बताया कि नर्सिंग होम संचालक की ओर से जिन तीन और डॉक्टरों का नाम बताए जा रहे हैं उन्हें भी पेश होने को कहा गया है। उनके प्रमाण पत्रों और नर्सिंग होम में काम करने के बाबत जानकारी मांगी जाएगी। यदि संबंधित डॉक्टरों के प्रमाण पत्र वैध नहीं होंगे तो, नर्सिंग होम को सील करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

संजीव सैनी का नाम आने के बाद उन्होंने नर्सिंग होम संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है।
बुधवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की ओर से स्वास्तिक नर्सिंग होम में साइनबोर्ड पर डॉक्टर संजीव सैनी का नाम लिखा हुआ था। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने भी डॉक्टर को मौके पर पेश करने के आदेश दिए थे, लेकिन डॉक्टर मौके पर पेश नहीं हो पाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सिविल अस्पताल में डॉक्टर संजीव सैनी ने पत्रकारों को बताया कि मैने छह जनवरी 2018 को संबंधित नर्सिंग होम में सेवा देनी बंद कर दी थी। इससे पहले भी में ऑन काल ही अस्पताल में जाता था। मेरा उस नर्सिंग होम से कोई अनुबंध भी नहीं है। नर्सिंग होम संचालक मेरे नाम का प्रयोग कर लोगों को गुमराह कर रहे हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed