फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   1500 meters of wire stolen from the fields of three farmers

Roorkee News: तीन किसानों के खेत से 1500 मीटर तार चोरी

Sun, 26 Apr 2026 01:16 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
1500 meters of wire stolen from the fields of three farmers
लक्सर क्षेत्र में चोरों ने अलग-अलग स्थानों से 1500 मीटर विद्युत तार चोरी कर लिया। विभाग ने लक्सर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन




लक्सर क्षेत्र में तार चोरी की घटनाएं थम नहीं रहीं हैं। ऊर्जा निगम के जेई मनोज कुमार सैनी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि छह अप्रैल की रात को चोरों ने महाराजपुर कलां गांव में मंजीत सिंह के खेत में जा रही 750 मीटर एसीएसआर विजल कंडक्टर और 350 मीटर एलटी एबी तार चोरी कर लिया। सुबह किसानों के खेत में जाने पर चोरी का पता लगा। वहीं, ऊर्जा निगम के जेई अश्वनी कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 20 मार्च की रात को चोरों ने गांव निवासी धीर सिंह और एक महिला के खेतों में ट्यूबवेल पर जा रहा 650 मीटर तार चोरी कर लिया। अगले दिन सुबह किसानों के खेत में पहुंचने पर तार चोरी का पता लगा। इससे विभाग को राजस्व हानि उठानी पड़ी है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक नितिन चौहान ने बताया कि तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed