फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   क्वांटम विवि का नीदरलैंड की कंपनी जेबिया से हुआ करार

क्वांटम विवि का नीदरलैंड की कंपनी जेबिया से हुआ करार

Thu, 24 Jan 2019 11:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jan 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
क्वांटम विवि का नीदरलैंड की कंपनी जेबिया से हुआ करार
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय आईटी सेक्टर की नामी कंपनी जेबिया ने क्वांटम विश्वविद्यालय के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। नीदरलैंड की यह कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (कृत्रिम बुद्धिमता) मशीन लर्निंग एवं डाटा एनालाइटिक्स के क्षेत्र में काम करती है। समझौते के अनुसार यह संस्था विवि के छात्रों को इस क्षेत्र में नई जानकारियां उपलब्ध कराने के साथ ही प्रशिक्षण भी देगी।

कुलपति प्रो. विवेक कुमार ने बताया कि जेबिया की ओर से विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ-साथ शिक्षकों को भी तराशा जाएगा। प्रशिक्षण देने के बाद जेबिया की ओर से छात्रों को सर्टिफिकेट भी दिए जाएंगे। दोनों संगठनों ने एक कार्यक्रम के दौरान इस समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान जेबिया के सीईओ आनंद सहाय और क्वांटम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विवेक कुमार उपस्थित रहे। विवि के चेयरमैन अजय गोयल ने कहा कि आने वाले समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और डाटा एनालाइटिक्स एक बड़े सेक्टर के रूप में उभरेगा। समझौते की मदद से विवि के छात्र इस क्षेत्र में नए आयाम तय कर पाएंगे। कुलपति प्रो. विवेक कुमार ने कहा कि यह विवि के लिए बड़ी उपलब्धि है, जो छात्रों का ज्ञान और कौशल बढ़ाने में सहायक होगा। इससे बीटेक कंप्यूटर साइंस के छात्रों को करियर बनाने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed