{"_id":"5c40c698bdec227342744bf1","slug":"141547749016-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकानों पर गलत तरीके से लगाए जा रहे लाल निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकानों पर गलत तरीके से लगाए जा रहे लाल निशान
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
राजेंद्र नगर कॉलोनी के लोगों ने भाजपा नेता संजय अरोड़ा के नेतृत्व में नगर निगम पहुंचकर सहायक नगर आयुक्त (एसएनए) को ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया कि अतिक्रमण चिन्हित कर रही टीम पर गलत तरीके से निशान लगा रही है। आरोप लगाया कि टीम नक्शे के आधार पर बिना कोई हद तय किए उनके मकानों को अवैध ठहरा रही है।
बृहस्पतिवार को नगर निगम पहुंचे संजय आरोड़ा ने सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट को ज्ञापन सौंपकर बताया कि अतिक्रमण चिन्हित कर रही टीम कॉलोनियों में पहुंचकर मनमानी कर रही है। लोग अपना पक्ष रखना चाहते हैं, लेकिन उनका पक्ष सुने बगैर ही निशान लगाए जा रहे हैं। इससे लोगों में दहशत का माहौल है। उन्होंने कहा कि किसी भी कॉलोनी में मकानों पर निशान लगाने से पहले एक हद निर्धारित करनी चाहिए, जिसके आधार पर यह तय होना चाहिए कि मकान का कितना हिस्सा अतिक्रमण के दायरे में है। उन्होंने सहायक नगर आयुक्त से मामले में कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में राजेंद्र नगर कॉलोनी के संजय कुमार गुप्ता, रवि चौधरी, किशन चंद, पूनम रानी और मनोज अग्रवाल आदि शामिल रहे।