फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   ज्वाइंट मजिस्ट्रेट से की अतिक्रमण चिह्नीकरण में गड़बडी की शिकायत

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट से की अतिक्रमण चिह्नीकरण में गड़बडी की शिकायत

Mon, 14 Jan 2019 11:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट से की अतिक्रमण चिह्नीकरण में गड़बडी की शिकायत
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

राजेंद्र नगर के लोगों ने तहसील पहुंचकर अतिक्रमण चिह्नीकरण के काम में राजस्व टीम पर गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट (जेएम) से शिकायत की। लोगों का कहना था कि कॉलोनी में हद निर्धारित किए बिना ही लाल निशान लगाए जा रहे हैं। जबकि नक्शे और खसरा नंबर के आधार पर उनके मकान पूरी तरह वैध हैं। वहीं, लोगों ने नोटिस जारी किए बिना कार्रवाई को भी गलत ठहराया। जेएम ने लोगों को नियमानुसार ही कार्रवाई किए जाने का भरोसा दिया है।

पूर्व दर्जाधारी मंत्री श्यामवीर सिंह सैनी के नेतृत्व में राजेंद्र नगर कालोनी के कई लोग सोमवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। लोगों ने अपने भवनों से संबंधित नक्शों की रिपोर्ट दिखाकर बताया कि राजस्वकर्मियों की टीम बिना नोटिस जारी किए उनके मकानों पर लाला निशान लगा रही है। न किसी का पक्ष सुना जा रहा है और न ही उन्हें भवनों से संबधित कागजात आदि दिखाने का समय दिया जा रहा है। लोगों ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नितिका खंडेलवाल से शिकायत कर बताया कि हद को निर्धारित किए बगैर लाल निशान लगाए जा रहे हैं। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने लोगों से नियमानुसार ही निशान लगाने की प्रक्रिया पूरी करने का भरोसा दिया। इस मौके पर अनमोल थापन, अमित कुमार, सुभाष धस्माना, राजीव ढौंढियाल, संजीव सैनी, राहुल गुप्ता, सेठी चंद सैनी, प्रकाश चंद ध्यानी, शिव प्रसाद नैथानी और विद्याधर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed