{"_id":"5bc8dcdebdec22699072bb17","slug":"141539890398-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलीला में हुए विवाद में तमंचे से हवाई फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलीला में हुए विवाद में तमंचे से हवाई फायरिंग
Updated Fri, 19 Oct 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो /अमर उजाल, भगवानपुर
कस्बा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में रामलीला में डांसर से अभद्रता करने के बाद हंगामा हो गया। इस दौरान गांव निवासी एक व्यक्ति ने तमंचे से हवाई फायरिंग कर दी। फायरिंग से रामलीला देखने आए लोगों में भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर तमंचा बरामद कर लिया। साथ ही आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
भगवानपुर थाना क्षेत्र के गांव डाडा जलालपुर में दो अलग-अलग स्थानों पर रामलीला का आयोजन चल रहा है। बुधवार की रात नई रामलीला में मंच पर डांसर नाच रहे थे। इसी दौरान किसी ने उनके साथ अभद्रता कर दी। इसे लेकर मौके पर विवाद हो गया। आरोप है कि इसी बीच गांव निवासी इंदर कुमार तमंचा लेकर पहुंच गया और उसने हवाई फायरिंग कर दी। रामलीला में हवाई फायरिंग से लोगों में भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। साथ ही पुलिस ने आरोपी के पास से तमंचा बरामद कर लिया। थाना प्रभारी गोविंद कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी गांव में दुकान चलाता है। उन्होंने बताया कि आरोपी के पास से तमंचा कहां से आया है, इसके बारे में पता लगाया जा रहा है।