{"_id":"5aba906e4f1c1b54408b530e","slug":"141522176110-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस-व्यापारियों की बैठक धरातल पर बेअसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस-व्यापारियों की बैठक धरातल पर बेअसर
Updated Wed, 28 Mar 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। अतिक्रमण के खिलाफ पुलिस प्रशासन की कोशिशें एक बार फिर बेअसर साबित हुई हैं। एक दिन पहले पुुलिस ने जिन जगहों से अतिक्रमण हटवाया था, अगले ही दिन वहां फिर अतिक्रमण ने पैर पसार लिए। व्यापारियों के साथ हुई पुलिस की बैठक का भी कहीं कोई असर नजर नहीं आया।
गौरतलब है कि सोमवार को पुलिस ने पहले सिविल लाइंस बाजार और इसके बाद चंद्रशेेखर चौक से बोट क्लब तक अतिक्रमण अभियान चलाकर दुकानों के बाहर रखा सामान जब्त किया था। साथ ही कई वाहनों को कब्जे में लेने के बाद सीज कर दिया था। इसके बाद एसपी देहात मणिकांत मिश्रा, सीओ स्वप्न किशोर और यातायात निरीक्षक बिपेंद्र सिंह ने व्यापारियों के साथ बैठक कर अतिक्रमण की समस्याओं के समाधान के लिए सुझाव मांगे थे। इस दौरान व्यापारियों ने भी अतिक्रमण और जाम से मुक्ति दिलाने के लिए हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिया था, लेकिन इस कवायद के अगले ही दिन फिर से सिविल लाइंस और चंद्रशेखर चौक के आसपास लोगों ने सड़कों पर सामान रख दिया है। ऐसे में पुलिस प्रशासन की ओर से की जा रही कोशिशों से अतिक्रमण का कोई हल निकलता नहीं दिख रहा है।
रोडवेज पर जाम के समाधान को हुई पहल
रुड़की। ट्रैफिक पुलिस ने रोडवेज पर जाम से निजात दिलाने का तोड़ निकाल लिया है। यातायात निरीक्षक बिपेंद्र सिंह ने बताया कि रोडवेज पर सवारियों की इंतजार में हाईवे पर खड़ी होने वाली बसों के कारण हर समय जाम लगा रहता था। इसके लिए रोडवेज के बाहर हाईवे के किनारे पर इन बसों को खड़ा करने के लिए बैरीकेडिंग कर अलग से लेन बना दी गई है। इससे अब सभी बसें इसी लेन में खड़ी होने से पीछे से आ रहे वाहनों का मार्ग अवरुद्ध नहीं हो रहा है। यहां जाम की समस्या का काफी हद तक समाधान हो गया है।