फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   परमिट 14 सीट का, सवारियां 32

परमिट 14 सीट का, सवारियां 32

Mon, 19 Mar 2018 12:08 AM IST
Updated Mon, 19 Mar 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
परमिट 14 सीट का, सवारियां 32
रुड़की। धनौरी-कलियर मार्ग पर संचालित होने वाली मेटाडोर में जमकर ओवरलोडिंग की जा रही है। कुछ वाहनों के कागज आधे-अधूरे हैं। इसके साथ-साथ बाहरी प्रदेशों की मेटाडोर भी धड़ल्ले से मार्ग पर दौड़ रहे हैं। जबकि परिवहन विभाग के अधिकारी सब कुछ जानते हुए भी चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन

इस मार्ग पर 14 सीटर मेटाडोर पास है। जबकि मेटाडोर में 32-32 सवारियां बिठाई जा रही हैं। सवारियों को ठूंस ठूंस कर भरा जा रहा है। बताया जा रहा है कि अधिकतर मेटाडोर के कागजात भी पूरे नहीं हैं। कई मेटाडोर पर रिफ्लेक्टर तक नहीं लगाए गए हैं। बैक लाइट और इंडीकेटर भी एक-दो मेटाडोर में नजर आ रहे हैं। बाहरी प्रदेशों से खरीद कर लायी गई मेटाडोर सालों से इस मार्ग पर हरियाणा, पंजाब और यूपी के नंबरों से संचालित हो रही हैं। जबकि नियमानुसार 11 महीने बाद वाहन को उत्तराखंड के नंबर पर पंजीकृत करना होता है।
विज्ञापन

एआरटीओ को देख मेटाडोर गायब
एआरटीओ प्रवर्तन की ओर से जब रुड़की-धनौरी मार्ग पर वाहनों की जांच की जाती है तो संबंधित मेटाडोर चालक दूसरे चालकों को रूट पर चेंकिंग होने की सूचना दे देते हैं। सूचना पर मेटाडोर संचालक अपने वाहनों को सड़क से हटाकर साइड में खड़ा कर देते हैं। ऐसे में दो-तीन मेटाडोर के कागज ही चेक हो पाते हैं। बाकी मेटाडोर कार्रवाई से बच जाते हैं। इसके अलावा मंगलौर-रुड़की के बीच संचालित होने वाली मेटाडोरों में भी ओवरलोडिंग हो रही है। यहां भी मेेटाडोर में 30-32 सवारियां बिठाई जा रही हैैं। इस रूट पर भी बाहरी प्रदेशों की मेटाडोर संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed