{"_id":"69565d3877643bd80708b92a","slug":"14-accused-arrested-for-making-and-selling-liquor-roorkee-news-c-5-1-drn1027-869134-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: शराब बनाने और बेचने वाले 14 आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: शराब बनाने और बेचने वाले 14 आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
कच्ची शराब बनाने और बेचने वालों पर 31 दिसंबर की रात भारी गुजरी। कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में रातभर छापा मारकर कच्ची शराब बनाने और बेचने के आरोप में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से 150 लीटर से अधिक कच्ची शराब बरामद की गई।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण ने बताया कि पुलिस टीमों ने नगर से लेकर देहात तक ताबड़तोड़ छापा मारकर आरोपी समीर उर्फ गुड्डू व विकास निवासी कंकरखाता, अमर उर्फ अमन निवासी अकबरपुर ऊद, सुहेल निवासी मोहम्मदपुर कुन्हारी, गुरमीत और सोनू निवासी टिक्कमपुर, ओमप्रकाश उर्फ ओमपाल निवासी मोहम्मदपुर बुजुर्ग, अमित निवासी पीतपुर, अमरपाल व त्रिलोक निवासी ग्राम टांडा भागमल, छोटा निवासी भोगपुर, अब्बास निवासी बहादरपुर फाटक, महेश निवासी लक्सरी और अमित निवासी ग्राम भुरना को गिरफ्तार किया। आरोपियों से 150 लीटर से अधिक कच्ची शराब बरामद की गई। इंस्पेक्टर राजीव रौथाण ने बताया कि पकड़ में आए सभी आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।