{"_id":"5ace57ef4f1c1b573e8b4a58","slug":"131523472367-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार दलित समाज के साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार दलित समाज के साथ
Updated Thu, 12 Apr 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिरान कलियर। दलित आंदोलन के बाद भारतीय जनता पार्टी अब दलितों में अपनी पैंठ बनाने में जुट गई है। इसको लेकर कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने जिले के कई गांवों में जाकर दलित समाज के लोगों के साथ जनसंपर्क किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भाजपा हर प्रकार से दलित समाज साथ है। साथ ही दो अप्रैल को हुए बवाल में किसी भी निर्दोष पर कार्रवाई नहीं होगी।
बुधवार को जनसंपर्क के दौरान केबिनेट मंत्री ने कलियर क्षेत्र के बेलड़ा मेहवड़ और खुर्द, राघड़वाला, राघाड़वाला, जगजीतपुर, बेलड़ा, मेहवड़, खुर्द डोशनी, भक्तोंवाली, लाठरदेवा आदि गांवों में ग्रामीणों से जनसंपर्क कर उनकी समस्याएं सुनीं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा दलित समाज के साथ खड़ी रही है। भविष्य में भी बीजेपी दलित वर्ग के साथ हर प्रकार से कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी। आंदोलन में हुए उपद्रव में सिर्फ दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि 14 अप्रैल को बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर का जन्मदिन शांति से मनाएं। इस मौके पर प्रधान आदेश, प्रधान सचिन, प्रधान पति सोनी, ब्रह्मपाल, नेत्रपाल, सीताराम, हरि सिंह, सतीश, अशोक, संदीप, माहि चंद आदि मौजूद रहे।