फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   पर्ची वितरकों की नियुक्ति में गड़बड़ी पर कार्रवाई की मांग

पर्ची वितरकों की नियुक्ति में गड़बड़ी पर कार्रवाई की मांग

Sat, 19 Jan 2019 11:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
पर्ची वितरकों की नियुक्ति में गड़बड़ी पर कार्रवाई की मांग
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन

गन्ना विकास समिति लक्सर में पर्ची वितरकों की नियुक्ति में हुई गड़बड़ी के मामले में भारतीय किसान संघ ने मोर्चा खोल दिया है। संघ के पदाधिकारियों ने गन्ना विभाग के अधिकारियों पर मामले में कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। साथ ही मामले में जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
पिछले दिनों लक्सर गन्ना विकास समिति में पीआरडी की ओर से 10 पर्ची वितरकों की नियुक्ति की गई थी, लेकिन अनियमितता के चलते पर्ची वितरकों की भर्ती को निरस्त कर दिया गया था। साथ ही ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षण लिब्बरहेड़ी आशीष नेगी और लक्सर एसडीएम कौस्तुभ मिश्र ने भी मामले की जांच शुरू की थी। वहीं, शुक्रवार को कुछ युवकों ने भर्ती के नाम पीआरडी कर्मचारी पर पैसे लेने का आरोप लगाया था। शनिवार को भारतीय किसान संघ ने बैठक कर इस पर गहरी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

पदाधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान पर्ची वितरकों की नियुक्ति में गड़बड़ी सामने आई है। इसके बाद भी विभाग की ओर से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। उनका कहना है कि मामले में तत्काल कार्रवाई नहीं हुई तो संघ के आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। बैठक में कुशलपाल सिंह, रणवीर सिंह, राजकुमार, कुलबीर सिंह, महिपाल सिंह, बचन सिंह, मेनपाल सिंह, इसम सिंह प्रीतम सिंह, अरविंद कुमार, सुरेश पाल, प्रमोद चौधरी, विनोद कुमार, राजपाल सिंह, कालूराम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed