{"_id":"5bca24b6bdec2269c33c4afc","slug":"121539974326-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब! पत्नी को ससुराल से पत्नी दिलाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब! पत्नी को ससुराल से पत्नी दिलाओ
Updated Sat, 20 Oct 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
‘साहब! मेरी पत्नी जब से अपने मायके गई है, वापस लौटने को तैयार नहीं है। मैंने कई बार उसे वापस लाने ससुराल गया, लेकिन उसने इनकार कर दिया।’ एक युवक ने अपनी पत्नी को वापस लाने के लिए पुलिस से इस तरह गुहार लगाई है। पुलिस ने मोबाइल पर उसकी पत्नी से बात की तो उसने वापस आने से साफ मना कर दिया।
पुलिस के अनुसार, गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी निवासी युवक की शादी दो साल पूर्व मुजफ्फरनगर निवासी युवती से हुई थी। शादी के बाद से ही विवाहिता परिवार से अलग रहने की जिद करने लगी। युवक और उसके परिजनों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। इस बीच विवाहिता ने मायके जाने की जिद की तो युवक उसे मायके छोड़ आया। कुछ दिनों बाद युवक पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा, लेकिन उसने मना कर दिया। इसके बाद युवक के परिवार वाले भी लेने पहुंचे, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। अब युवक और उसके परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर उसे वापस लाने की गुहार लगाई। एसएसआई रणजीत सिंह तोमर ने बताया कि दोनों का आपसी मामला है। दोनों पक्षों से बातचीत करने कर मामला निपटाने को कहा गया है।