{"_id":"5a8dc1814f1c1ba1268bbbf5","slug":"121519239553-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्णवाल समर्थकों ने फूंका चैंपियन का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्णवाल समर्थकों ने फूंका चैंपियन का पुतला
Updated Thu, 22 Feb 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झबरेड़ा के विधायक देशराज कर्णवाल के समर्थकों ने बुधवार को खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन पर दलित विरोधी का आरोप लगाते हुए उनका पुतला फूंका। इस दौरान समर्थकों ने चैंपियन के विरोध में नारेबाजी भी की।
विधायक देशराज कर्णवाल और खानपुर विधायक चैंपियन के बीच चल रहा वाकयुद्ध अब पुतला दहन तक पहुंच गया है। बुधवार को देशराज के समर्थक गंगनहर पुल के पास जमा हुए। इन लोगों ने चैंपियन विरोधी नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि कि देशराज की बढ़ती लोकप्रियता से चैंपियन और उनके समर्थक बौखला गए हैं। लक्सर में मूर्ति तोड़े जाने पर देशराज धरने पर बैठे, लेकिन चैंपियन ने उनका समर्थन नहीं किया। चार बार विधायक रहने के बावजूद अपने विधानसभा क्षेत्र में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की एक भी प्रतिमा नहीं लगवा पाए। प्रदर्शनकारियों में आदित्य कर्णवाल, रविश चौधरी साहिल, पूरब, असीम, सागर , हिमांशु, राजेश बबलू आदि मौजूद रहे।