फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   ट्रेन से कटकर बैंक के मुख्य प्रबंधक की मौत

ट्रेन से कटकर बैंक के मुख्य प्रबंधक की मौत

Mon, 18 Dec 2017 12:09 AM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन से कटकर बैंक के मुख्य प्रबंधक की मौत
लक्सर। पंजाब नेशनल बैंक की गोवर्धनपुर शाखा के मुख्य प्रबंधक अशोक कुमार (45) की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। पुलिस इसे आत्महत्या मानकर चल रही है जबकि, परिजन इस संबंध में कुछ कहने से बच रहे हैं।
विज्ञापन

मूलत: माधोपुर, आंचल गढ़ी, जनपद नालंदा, बिहार निवासी अशोक कुमार पुत्र रामेश्वर पीएनबी की गोवर्धनपुर शाखा में प्रबंधक थे। परिवार के साथ वह कस्बे के सोसाइटी रोड मोहल्ले में रह रहे थे। रविवार देर शाम कुछ लोगों ने अशोक का क्षत विक्षत शव अकोढ़ा कलां गांव के पास ट्रैक पर पड़ा देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया। जेब से मिले परिचय पत्र के आधार पर मृतक की शिनाख्त अशोक कुमार के रूप में हुई। सूचना पर परिजन, आसपास के लोगों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार पड़ोसियों का कहना है कि अशोक कुमार रविवार सुबह घर से निकले थे। उसके बाद उनका कहीं पता नहीं चला। देर शाम उनके शव मिलने की सूचना मिली। अशोक कुमार घटनास्थल पर कैसे पहुंचे इसकी जानकारी किसी को नहीं है। पुलिस का मानना है कि अशोक ने आत्महत्या की होगी। जबकि परिजन इस संबंध में कुछ कहने को तैयार नहीं है। कोतवाल टीएस राणा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed