{"_id":"5ac3ca2b4f1c1bc3618b554f","slug":"11522780715-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों में अनियमितता, ग्राम प्रधान को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों में अनियमितता, ग्राम प्रधान को नोटिस
Updated Wed, 04 Apr 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। विकास कार्यों और विधवा पेंशन में अनियमितता सामने आने के बाद जिलाधिकारी दीपक रावत ने लंढौरा क्षेत्र की एक ग्राम प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
पिछले दिनों लंढौरा क्षेत्र के कुछ ग्रामीणों ने डीएम दीपक रावत से शिकायत की थी कि ग्राम प्रधान ने विकास कार्यों के साथ विधवा पेंशन आदि में जमकर अनियमितता की है। डीएम दीपक रावत की ओर से मामले की जांच जिला बचत अधिकारी अखिलेश शुक्ला को दी गई थी। जिला बचत अधिकारी अखिलेश शुक्ला ने जांच में पाया है कि ग्राम पंचायत में लगाए गए हैंडपंप में अनियमितता बरती गई है। इसके साथ ही विधवा पेंशन में भी धांधली सामने आई है। जिला बचत अधिकारी ने जांच कर मामले की रिपोर्ट डीएम दीपक रावत को सौंप दी है। इसके बाद जिलाधिकारी ने आरोपी ग्राम प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। डीपीआरओ रमेश त्रिपाठी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। जिसमें जिलाधिकारी द्वारा आरोपी ग्राम प्रधान को नोटिस दिया गया है। अभी तक आरोपी ग्राम प्रधान द्वारा नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया गया है। जवाब आने पर आगे की कार्रवाई जिलाधिकारी द्वारा अमल में आई जाएगी।