{"_id":"5abd3af24f1c1bf0618b46a7","slug":"11522350834-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुड़की डिपो में तैनात परिचालक और फीडर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुड़की डिपो में तैनात परिचालक और फीडर की मौत
Updated Fri, 30 Mar 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्सर। अलग-अलग सड़क दुर्घटना में घायल हुए रुड़की रोडवेज डिपो में तैनात परिचालक और फीडर की मौत हो गई है। परिचालक सतवीर की बृहस्पतिवार को मेरठ के एक अस्पताल में मौत हुई है। रोडवेज वर्कशाप में तैनात फीडर सुंदरलाल का भी निधन हो गया है।
लक्सर के बसेड़ी निवासी सतवीर रुड़की डिपो में परिचालक के पद पर तैनात थे। 23 मार्च की शाम को वह रुड़की में ड्यूटी कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। बहादरपुर चौराहे के पास एक वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी थी। इसमें वह घायल हो गए थे। आरोपी चालक फरार हो गया था। परिजनों ने सतवीर को पहले रुड़की और बाद में मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। बुधवार देर रात सतवीर ने दम तोड़ दिया। परिचालक सतवीर के भाई सतकुमार ने लक्सर कोतवाली में अज्ञात चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
दूसरी ओर रोडवेज डिपो की वर्कशॉप में तैनात फीडर सुंदरलाल 27 मार्च की शाम को रोडवेज की बस से अपने गांव छपार के नजदीक जयभगवानपुर जा रहे थे। जैसे ही वह रोडवेज की बस से उतरकर सड़क पार कर रहे थे तभी एक बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी थी। इसमें वह घायल हो गए थे। मौके पर एकत्रित हुए लोगों ने उन्हें नजदीक के एक अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों कर्मचारियों की मौत पर रोडवेज के कर्मियों ने दुख जताया है।