फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   नहीं मिला वेतन, 108 के कर्मचारी परेशान

नहीं मिला वेतन, 108 के कर्मचारी परेशान

Sat, 24 Feb 2018 12:44 AM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
नहीं मिला वेतन, 108 के कर्मचारी परेशान
रुड़की। जिले में कार्यरत 108 एंबुलेंस के कर्मचारियों को एक माह का वेतन नहीं मिल पाया है। जिसके चलते जिले में कार्यरत 45 कर्मचारियों के सामने परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। जबकि अधिकारियों का कहना है कि बजट मिलते ही वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में भगवानपुर, मंगलौर, रुड़की, लक्सर, खानपुर, सिडकुल, पतंजलि योगपीठ, सीसीआर टॉवर, ज्वालापुर में 108 की एंबुलेंस खड़ी रहती हैं। प्रत्येक वैन पर पांच या सात कर्मचारी तैनात रहते हैं। ऐसे में जिले में लगभग 45 कर्मचारी 108 एंबुलेंस से जुड़े हुए हैं। मुख्यालय ने कर्मियों को दिसंबर से वेतन जारी नहीं किया है। जिसके चलते 108 एंबुलेंस में कार्यरत कर्मचारी परेशान हैं। कर्मचारियों का कहना है कि होली में भी उनके हाथ खाली न रह जाएं। कर्मचारियों का कहना है कि कई महीनों से उन्हें आउट डोर के टूर का पैसा भी नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

भगवानपुर की वैन हुई खराब
बृहस्पतिवार शाम तीन बजे भगवानपुर की 108 वैन के कमानी के पट्टे टूट गए। इस पर वैन चालक की ओर से सिविल अस्पताल में खड़ा किया है। ऐसे में रुड़की सेंटर की वैन पर भगवानपुर का दवाब भी आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 लाख किमी दौड़ चुकी हैं 108
जिले में जितने 108 की एंबुलेंस चल रही हैं, उनमें से अधिकांश वैन 2008 से रात दिन चल रहीं हैं। उनमें से कई वैन अपनी ऐज पार कर 5 लाख किलोमीटर तक दौड़ चुकी हैं। इन वाहनों को फ्लीट से बाहर से करने के लिए शासन की ओर से भी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
-------------
शासन की ओर से बजट जारी न किए जाने से पूरे राज्य में 108 कर्मचारियों को एक माह की सेलरी नहीं मिल पायी है। बजट आवंटित होते ही सेलरी जारी की जाएगी।
मोहन राणा, मीडिया प्रभारी, 108 देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed