फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   पदनाम पट्टिका के खिलाफ जारी रहा पुलिस का अभियान

पदनाम पट्टिका के खिलाफ जारी रहा पुलिस का अभियान

Mon, 14 May 2018 12:04 AM IST
Updated Mon, 14 May 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
पदनाम पट्टिका के खिलाफ जारी रहा पुलिस का अभियान
रुड़की। पुलिस ने रविवार को पदनाम पट्टिका लगे वाहनों के खिलाफ मिलिट्री तिराहे पर अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने 30 वाहनों से पदनाम पट्टिका उतरवाई और 28 के चालान काटे।
विज्ञापन

रविवार को पुलिस ने कई बाइक और कारों से पदनाम पट्टिकाएं उतरवाई। कार्रवाई के दौरान पुलिस को हर तीसरी बाइक के पीछे की ब्रेक लाइट काले टेप से ढकी मिली। पुलिस अधिकारियों का कहना था कि कई युवाओं ने अपनी बाइक के पीछे ब्रेक लाइट पर अपने नाम का पहला अक्षर जैसे वी, या एस लिखा था। उनका कहना था कि बाइक की ब्रेक लाइट का काला टेप से ढके होने से दुर्घटना का खतरा अधिक होता है। उनका कहना था कि सड़क दुर्घटनाओं में पीछे से दूसरे वाहन की ओर से बाइक पर टक्कर मारने की घटना के पीछे ब्रेक लाइट को काला होना कारण है। बाहरी प्रदेश के कार चालक भी पुलिस की कार्रवाई को लेकर असमंजस में थे। इस दौरान पुलिस ने कई पुलिस कर्मचारियों के वाहनों से भी पुलिस का लोगो हटवाया। पुलिस की ओर से रामनगर, भगवानपुर, लक्सर भी वाहनों पर लगी पट्टिका हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान 30 वाहनों से पदनाम पट्टिका निकाली गई, जबकि 28 वाहनों का चालान किया गया।
विज्ञापन

गुरुजी ने मांगी माफी
पुलिस जब मिलिट्री चौक पर पदनाम पट्टिका उतरवाने को अभियान चला रही थी इसी बीच सामने से आ रही एक बिना नंबर की बाइक को इन्होंने रुकवा दिया। बाइकसवार ने अपना परिचय एक राजकीय इंटर कॉलेज में प्रवक्ता के रूप में दिया। पुलिस ने जब बाइक का रजिस्ट्रेशन न कराने का कारण पूछा तो इन्होंने बाइक एक सप्ताह पहले ही खरीदने की बात कही। पुलिस ने मीटर की जांच की तो बाइक 2400 किलोमीटर चल चुकी थी। इस पर पुलिस ने बाइक सीज करने की तैयारी की तो गुरुजी ने रजिस्ट्रेशन न कराने की गलती पर माफी मांगी और सोमवार को रजिस्ट्रेशन कराने का आश्वासन दिया। इस पर पुलिस ने 100 रुपये का चालान काटकर गुरुजी को रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed