{"_id":"5ad251254f1c1b87098b48fd","slug":"111523732773-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"90 हेक्टयेयर में लगाए जाएंगे एक लाख से ज्यादा पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
90 हेक्टयेयर में लगाए जाएंगे एक लाख से ज्यादा पौधे
Updated Sun, 15 Apr 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। जंगल में हरियाली बरकरार रखने के लिए वन विभाग पौधरोपण की तैयारी कर रहा है। इसको लेकर विभाग की तैयारियां अंतिम दौर पर में हैं। तीन माह बाद खानपुर और लक्सर रेंज में पौधरोपण शुरू होगा। इस बार अधिकारी क्षेत्र में एक लाख से अधिक पौधे लगाने का दावा कर रहे हैं।
वन विभाग हर बरसात में जंगलों में पौधरोपण करता है। इसको लेकर फरवरी से तैयारियां विभाग शुरू कर देता है। अधिकारियों के अनुसार रुड़की डिवीजन के लक्सर और खानपुर में पौधरोपण किया जाएगा। लक्सर रेंज की 30 हेक्टेयर भूमि पर 48 हजार पौधे और खानपुर रेंज में 60 हेक्टेयर जमीन पर 81 हजार पौधे लगाए जाने हैं। इन पौधों में शीशम, नीम, खैर, कंजी, आंवला, अमरूद, बहेड़ा, सागौन आदि प्रजाति के पौधे शामिल हैं। पौधरोपण के लिए जंगल में क्षेत्र चिह्नित कर गड्ढा खोदने समेत अन्य काम एक सप्ताह में पूरे हो जाएंगे। जुलाई से मानसून शुरू होने पर पौधरोपण का काम शुरू होगा। अधिकारियों के मुताबिक अगले माह से पौधों के नर्सरी से खरीदने का काम शुरू होगा।
कोट
पौधरोपण को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। अगले माह से पौधे एकत्रित करने का काम शुरू हो जाएगा। जुलाई में पौधरोपण किया जाएगा।
एनबी शर्मा, एसडीओ रुड़की।