{"_id":"5ab69ebf4f1c1b51408b4db4","slug":"111521917631-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लास्टिक थर्माकोल बेचने वालों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लास्टिक थर्माकोल बेचने वालों पर होगी कार्रवाई
Updated Sun, 25 Mar 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंढौरा। नगर पंचायत सभागार में अधिकारियों और दुकानदारों की बैठक में नगर में प्लास्टिक की थैलियों में सामान बेचने व डिस्पोजल थाली, प्लेट व गिलास का सामान बेचने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। साथ ही चेतावनी जारी कर दी है यदि प्रतिबंधित सामान बेचते कोई पकड़ा गया तो उस पर पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। कार्रवाई के लिए टीम गठित कर दी है।
शनिवार को नगर पंचायत सभागार में पंचायत कार्यालय के अधिकारियों और दुकानदारों की बैठक आयोजित की गई। इसमें गढ़वाल मंडल आयुक्त व जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम मेें प्लास्टिक की थैलियों में सामान बेचने व डिस्पोजल आदि की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की जानकारी दी। दुकानदारों को बताया गया कि प्रतिबंधित सामान बचने वालों को पकड़ने के लिए जिलाधिकारी ने नायब तहसीलदार प्रीतम सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर दी है। इसमें एक सब इंस्पेक्टर चार कांस्टेबल, नगर निकाय से वरिष्ठ लिपिक, सफाई सुपरवाइजर को रखा गया है। जिस किसी के पास प्लास्टिक की सामग्री पाई जाती है उस पर पांच हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा। नगर के सभी दुकानदारों व व्यापारियों से प्रतिबंधित सामान नहीं बेचने के लिए एक शपथ-पत्र भरकर देने को कहा गया है। बैठक के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष खलील अहमद, अधिशासी अधिकारी राजेंद्र पाल सिंह, वरिष्ठ लिपिक बलविंद्र कुमार, लेखा लिपिक अब्दुल रहमान, व्यापार मंडल अध्यक्ष मौ. कामिल, सभासद राजेश वालिया, वहीद अहमद, प्रदीप कुमार, अशोक कुमार, मौ. सलीम, मौ. मुस्तफा, इसरार खान, विनोद कुमार आदि शामिल रहे।