फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   स्वच्छता से दूर भागती हैं बीमारियां- जैन

स्वच्छता से दूर भागती हैं बीमारियां- जैन

Sun, 18 Mar 2018 12:31 AM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
स्वच्छता से दूर भागती हैं बीमारियां- जैन
रुड़की। राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान की ओर से शुरू किए जा रहे स्वच्छता पखवाड़े के पहले दिन संस्थान के कर्मचारियों ने शंकरपुरी के ग्रामीणों के साथ मिलकर तालाब की सफाई की। कार्यक्रम में जिला प्रशासन की ओर से एडीएम वित्त उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इस अवसर पर राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान के निदेशक डॉ. एसके जैन ने ग्रामीणों से अपने घरों के आसपास सफाई रखने और सफाई अभियान चलाने की अपील की । उन्होंने कहा कि स्वच्छता से बीमारियां दूर भागती हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तालाब के आसपास गंदगी होने से भू जल स्तर भी दूषित होता है। हमें अपने घर में कूड़ेदान रखने चाहिए। कूड़ा निस्तारण के लिए गांव से दूर जाना चाहिए। पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करना चाहिए। सब्जियां और अन्य सामान के लिए हमें कपड़े के थैले का प्रयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में उपस्थित एडीएम ललित नारायण मिश्रा ने भी स्वच्छता अभियान को लेकर लोगों को टिप्स दिए।
इस अवसर पर एलएन ठुकराल, पीके उनियाल, पवन कुमार, डॉ.वीसी गोयल, डॉ.जयवीर त्यागी, डॉ.संजय कुमार जैन, मनीष नेमा, एआर सेंथिल कुमार, दिगंबर सिंह, पीके अग्रवाल, प्रदीप कुमार, डॉ.राजेश सिंह, नरेश सैनी, वीरेंद्र शर्मा, मुकेश शर्मा, सुखपाल शर्मा आदि उपस्थित थे।


फोटो समाचार------
स्वच्छ पर्यावरण के लिए पौधरोपण जरुरी- प्रदीप बत्रा
रुड़की।
जेएन सिन्हा मेमोरियल सिनलिंग्स नर्सरी स्कूल का 23 वां वार्षिकोत्सव का कार्यक्रम राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक प्रदीप बत्रा मुख्य अतिथि रहे।

इस अवसर पर स्थानीय विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए हमें अधिक से अधिक पौधरोपण करना चाहिए।
इस दौरान बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बच्चों की ओर से रंग विरंगी झांकिया निकाली गई। इस दौरान पेड़ों का कटान रोकने और अधिक से अधिक पौधरोपण करने का भी संदेश दिया गया।
इस अवसर पर किरन कौशिक, रीनू कौशिक, अपर्णा नैथानी, आराधना, पूजा,यामिनी, श्रुति, जोहआरा, कमला, आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed