फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   कर्मचारी हड़ताल पर चरमरायी सफाई व्यवस्था

कर्मचारी हड़ताल पर चरमरायी सफाई व्यवस्था

Tue, 20 Mar 2018 12:24 AM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
कर्मचारी हड़ताल पर चरमरायी सफाई व्यवस्था
रुड़की। नगर निगम में स्वच्छता समिति और ठेकेदारी के अंतर्गत काम करने वाले 350 से ज्यादा सफाई कर्मियों ने नियमित और संविदा पर तैनात करने की मांग को लेकर धरना शुरू किया। इससे शहर में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे रहे। कर्मचारियों ने मांगें पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

नगर निगम में स्वच्छता समिति और ठेकेदारी प्रथा के अंतर्गत करीब 350 कर्मचारियों तैनात हैं। सोमवार को कर्मचारियों ने नियमित और संविदा पर तैनात करने की मांग को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया। कर्मचारी सोमवार दोपहर तक नगर निगम परिसर में ही धरने पर बैठ रहे। लेकिन किसी भी अधिकारी से वार्ता नहीं हो पाई। कर्मचारियों ने कहा कि प्रशासन से बार-बार मांगों को लेकर वार्ता की जाती है, लेकिन हमेशा से उनकी मांगों को अनदेखा किया जाता रहा है। सफाई कर्मचारी नेता सनाती बिड़ला ने कहा कि सरकार बार-बार सफाई समितियों के अंतर्गत काम करने वालों को संविदा पर तैनाती देने का दावा करती है, लेकिन हर बार वादा झूठा होता है। अब सफाई कर्मचारियों को उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मांगों को लेकर आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। कर्मचारी नेता सुखबीर सिंह और सुरेंद्र सिंह ने शासनादेश का अनुपालन कर तत्काल इन कर्मचारियों को संविदा पर तैनात करने की मां ग की। इस दौरान नरेश, विक्की, संजय, लता, अनीता, विकास, राकेश, दीपक आदि ने भी विचार रखे। उधर, मुख्य नगर अधिकारी के छुट्टी होने और सहायक नगर अधिकारी के शहर से बाहर होने के कारण कर्मचारियों की किस भी अधिकारी से वार्ता नहीं हुई। दोपहर बाद कर्मचारी नेताओं ने मंगलवार से सहायक नगर अधिकारी को ज्ञापन देने का निर्णय लेते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का भी फैसला लिया।
विज्ञापन

नहीं उठा कूड़ा, लगे रहे ढेर
सफाई कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार के कारण शहर में सफाई व्यवस्था प्रभावित रही। स्थायी सफाई कर्मचारी काम पर आए। जो शहर की आवश्यकता के अनुरूप कम थे। ऐसे में सिविल लाइन, पठानपुरा, रअंबर तालाब, साकेता कॉलोनी, रामनगर , गणेश पुर, चाव मंडी, सुभाषनगर, लालकुर्ती समेत शहर की सभी कॉलोनियों में कूड़े के ढेर लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले अधिकारी
सहायक नगर अधिकारी चंद्रकांत भट्ट ने बताया कि कर्मचारियों की मांगे शासन स्तर की हैं। इन मांगों के बारे में स्थानीय स्तर पर कोई भी निर्णय नहीं लिया जा सकता है। कर्मचारियों की मांगों से शासन को अवगत कराया जा चुका है। शासन के निर्देशों के अनुपालन में ही कोई कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सफाई कर्मचारियों से सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed