{"_id":"5ab0064f4f1c1b4d0a8b5c75","slug":"101521485391-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीईओ के निरीक्षण में नदारद मिली शिक्षिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीईओ के निरीक्षण में नदारद मिली शिक्षिका
Updated Tue, 20 Mar 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय मेहवड़ कलां का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक शिक्षिका नदारद मिली है, जबकि अन्य तीनों शिक्षक स्कूल में मौजूद रहे थे। डीईओ ने शिक्षिका के वेतन रोकने के आदेश देते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है।
सोमवार को जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक ब्रहमपाल सिंह सैनी ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय मेहवड़ कलां का निरीक्षण किया। इस स्कूल में तीन शिक्षक और एक शिक्षिका तैनात है। सोमवार को निरीक्षण के दौरान शिक्षिका गीता राणा नदारद मिली। शिक्षकों ने डीईओ को बताया कि शिक्षिका सीसीएल पर हैं। अधिकारियों ने सीसीएल के कागज दिखाने को कहा तो शिक्षक कोई भी सीसीएल से संबंधित कागजात नहीं दिखा पाए। इसके बाद डीईओ बेसिक ब्रहमपाल सैनी ने शिक्षिका का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है। डीईओ बेसिक ब्रहमपाल सैनी ने बताया कि शिक्षिका का वेतन रोका गया है, यदि शिक्षिका सीसीएल पर हैं तो सीसीएल से संबंधित दस्तावेज स्कूल में होने चाहिए थे। शिक्षिका के स्पष्टीकरण के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।