फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   पांच सौ मीटर कटा गंगा का तटबंध

पांच सौ मीटर कटा गंगा का तटबंध

Tue, 08 Aug 2017 12:04 AM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
पांच सौ मीटर कटा गंगा का तटबंध
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

खानपुर। गंगा का जलस्तर बढ़ने से रामसीयावाला गांव के पास पांच सौ मीटर तटबंध कटने से हजारों बीघा खेती की जमीन में जलभराव हो गया है। इससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई है, लेकिन रात को जलस्तर कम होने से ग्रामीणों को थोड़ी राहत मिली है। उधर, प्रशासन ने तटबंध दुरुस्त करने का काम तेज कर दिया है।
पिछले कई दिनों से पहाड़ में हो रही भारी बारिश से रामसीयावाला गांव के पास गंगा पर बने तटबंध में कटाव हो रहा था। प्रशासन इसे दुरुस्त कराने में लगा हुआ था, लेकिन गंगा के लगातार उफनने से तटबंध पर डाली जा रही मिट्टी साथ के साथ बह रही थी। इससे प्रशासन की परेशानी बढ़ गई थी। रविवार रात उत्तराखंड बॉर्डर पर रामसीयावाला के पास करीब पांच सौ मीटर तटबंध पूरी तरह कट गया। जिसके चलते गंगा का जल हजारों बीघा खेती की जमीन में फैल गया, लेकिन देर रात गंगा का जलस्तर सामान्य होने पर परेशान ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। रविवार को गंगा का जलस्तर चेतावनी स्तर (293 मीटर) से नीचे बह रहा था, शाम चार बजे जलस्तर 292.15 मीटर रिकार्ड किया गया। जलस्तर घटने से प्रशासन ने टूटे तटबंध को दुरुस्त करने का काम तेज कर दिया है।
विज्ञापन

इस संबंध में एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा ने बताया कि गंगा का जलस्तर कम होने से बाढ़ का खतरा टल गया है। फिलहाल कटाव वाले स्थान से खेती की जमीन की ओर पानी का रिसाव अब तक हो रहा है। तटबंध को दुरुस्त कराने का कार्य तेज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed