फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   10 people, including bankers, are corona positive

बैंककर्मी समेत दस निकले कोरोना पॉजिटिव

Fri, 21 Aug 2020 11:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
10 people, including bankers, are corona positive
रुड़की। शहर में कोरोना संक्रमितों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को शहर में एक और बैंककर्मी समेत 10 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी को कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया है। साथ ही इनके संपर्क में आने वालों को चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन

शहर में कोरोना के रोजाना नए मामले आ रहे हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार सैंपलिंग की जा रही है। इसमें संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। शुक्रवार को शहर में एक बैंककर्मी समेत 10 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। सीएमएस डॉ. संजय कंसल ने बताया कि रामनगर एसबीआई ब्रांच के एक बैंक कर्मचारी और राजेंद्रनगर व शास्त्रीनगर में एक-एक, गुलमोहर सिटी में एक और प्रेमनगर में पांच लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि सभी को कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया गया है। साथ ही इनके संपर्क में आने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। उधर, शहर में जहां-जहां कंटेनमेेंट जोन बने हैं, वहां पर लगातार रैपिड टेस्ट किए जा रहे हैं। इन क्षेत्रों के लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर कंटेनमेंट जोन से बाहर किया जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित युवक को तलाशना बना चुनौती
मोबाइल आ रहा बंद, नहीं ढूंढ सका स्वास्थ्य विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
लंढौरा। कोरोना पॉजिटिव मरीजों को ढूंढना स्वास्थ्य विभाग के लिए मुश्किल हो गया है। कोरोना रिपोर्ट आए नौ दिन बीत चुके हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग व पुलिस कोरोना संक्रमित युवक को नहीं खोज पाई है। कोरोना मरीज का मोबाइल बंद आ रहा है। बुधवार को भी लंढौरा के एक युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। उसका भी कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बा लंढौरा के मोहल्ला बाहर किला निवासी एक युवक की 11 अगस्त को रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी, लेकिन आज तक स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसको ढूंढना गवारा नहीं समझा। इसी मोहल्ले के एक और युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम इसको भी तलाश नहीं कर पाई है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शंभू कुमार झा का कहना है कि कोरोना पॉजिटिव मरीज को रिपोर्ट आने के बाद से ही ट्रेस किया जा रहा है, लेकिन उसका मोबाइल बंद आ रहा है। उन्होंने बताया कि उनके संज्ञान में इस तरह के जिला भर में कई मामले आए हैं। उन्होंने बताया कि यदि शीघ्र ही कोरोना संक्रमित मरीजों का कोई सुराग नहीं लगता तो फिर उनके खिलाफ पुलिस को तहरीर दी जाएगी। लंढौरा पुलिस चौकी प्रभारी रणवीर सिंह चौहान का कहना है कि इस तरह का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। यदि स्वास्थ्य विभाग की ओर से तहरीर आती है तो संक्रमित मरीज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed