फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   roop durgapal in kuch rang pyar ke aise bhibhi

अल्मोड़ा की रूप बनेंगी 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' में ‘करीना’

Fri, 29 Apr 2016 10:27 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Fri, 29 Apr 2016 10:27 AM IST
विज्ञापन
roop durgapal in kuch rang pyar ke aise bhibhi
रूप दुर्गापाल

अल्मोड़ा की रूप दुर्गापाल ‘स्वरागिनी’ में काव्या का निगेटिव किरदार से सुर्खियां बटोरने के बाद अब ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’ में करीना का पॉजीटिव किरदार निभाते नजर आएगी। शो में सोमवार से रूप की एंट्री होगी। रूप दुर्गापाल को काफी लंबे समय बाद यह पॉजीटिव रोल मिला है।

विज्ञापन


अमर उजाला से बातचीत में रूप दुर्गापाल ने बताया कि स्वारागिनी में काव्या के किरदार ने उनके कॅरिअर को आगे बढ़ाने में काफी मदद की। इस शो की शूटिंग के दौरान ही सोनी टीवी ने उनसे ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’ धारावाहिक के लिए संपर्क किया था।
विज्ञापन


उन्हें जब करीना के रोल के बारे में बताया गया तो उन्होंने कहानी सुनते ही हां कर दिया। रूप कहती हैं कि काफी समय बाद मुझे एक पॉजीटिव किरदार मिला है। यह एक त्रिकोणीय प्रेम कहानी है। जिसमें मेरे कैरेक्टर का नाम करीना है। अक्सर देखने में आता है कि जब कोई त्रिकोणीय प्रेम कहानी होती है तो इसमें जो दूसरी लड़की होती है, वह प्रेमी और प्रेमिका के बीच लड़ाई कराती है, लेकिन इसमें ऐसा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कहानी में करीना लड़के से प्यार तो करती है, लेकिन वह लड़ाई कराने यह फूट डालने जैसी घटनाएं नहीं करती है। जैसा की मैने काव्या के रोल में किया था। करीना दोनों प्रेमी और प्रेमिका को मिलाने का काम करती है। रूप बताती हैं कि करीना काफी मॉडर्न है, कॅरिअर ओरियंटेड है।


इस सीरियल के जरिये हम पब्लिक को यह मैसेज भी देना चाहते हैं कि यदि कोई लड़की मॉडर्न है तो यह जरूरी नहीं कि वह निगेटिव ही हो। वह कॅरिअर ओरियंटेड भी हो सकती है। वह कुकिंग भी कर सकती है और घर भी संभाल सकती है। रूप कहती हैं कि मैं लोगों से यही चाहती हूं कि वह मुझे वैसा ही प्यार दें जैसा बालिका वधू और स्वरागिनी धारावाहिक में काम करने के दौरान मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed