फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   road romeo beaten in roorkee

रोज करते थे छेड़खानी, लड़कियों के भाई ने उतारा इश्क का भूत

Mon, 25 Apr 2016 05:27 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की Updated Mon, 25 Apr 2016 05:27 PM IST
विज्ञापन
road romeo beaten in roorkee

रुड़की में कॉलेज से आती-जाती छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले आरोपियों को बाजार में दौड़ा दौड़ाकर पीटा गया।

विज्ञापन


परेशान दो छात्राओं की सूचना पर गुरुकुल नारसन क्षेत्र से उनके भाई अपने दोस्तों को लेकर सिविल लाइंस पहुंचे और आरोपियों को दौड़ा लिया। पिटाई के बाद आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

गुरुकुल नारसन क्षेत्र की दो छात्राएं सिविल लाइंस में एक कॉलेज में एमकॉम में पढ़ती हैं। कॉलेज से आने जाने के दौरान मनचलों की एक मंडली उनको परेशान करती थी। शुरूआत में छात्राओं ने उनकी तरफ ध्यान नहीं दिया, मगर आरोपियों की हरकतें बढ़ती गई।

विज्ञापन

पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

road romeo beaten in roorkee
मौके पर यदि पुलिस हस्तक्षेप न करती तो कुछ भी हो सकता था। - फोटो : Demo pic

सोमवार को कॉलेज की छुट्टी होने पर आरोपियों ने फिर से छेड़छाड़ की। इस छात्राओं ने अपने भाईयों को मोबाइल पर आपबीती बताई। उनके भाई अपने चार पांच दोस्तों को लेकर चंद मिनट में ही रुड़की पहुंच गए और छात्राओं के इशारा करने पर आरोपियों के पीछे दौड़ पड़े। इनमें में तीन चार आरोपी भाग खड़े हुए। जबकि एक आरोपी पकड़ में आ गया।

उसकी पिटाई करते हुए सिविल लाइंस बाजार से छात्राओं के भाई कोतवाली सिविल लाइंस पहुंचे। बाद में दूसरे आरोपी को भी पकड़ लिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी समर व वाजिद निवासी पठानपुरा रुड़की के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाली प्रभारी योगेन्द्र पाल सिंह भदौरिया ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

छेड़छाड़ के आरोप में युवक की बुरी तरह पिटाई की गई। एक आरोपी लहुलुहान भी हो गया। वहीं परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर सफाई दी। कोतवाली प्रभारी से मिलने पर उनका कहना था कि दोनों युवक काम के लिए घर से निकले थे। असल आरोपी भाग खड़े हुए और दोनों निर्दोष युवकों को पकड़कर पीट दिया गया। उन्होंने दावा भी किया कि छात्राएं भी भ्रम की स्थिति में रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed