फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Youth used to get addicted to ganja, arrested

युवाओं को गांजे की लत लगाने वाली महिला तस्कर गिरफ्तार

Tue, 21 Dec 2021 12:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Youth used to get addicted to ganja, arrested
07 कोतवाला पुलिस के हत्थे चढ़े दो गांजा तस्कर। - फोटो : RISHIKESH
स्कूल और कॉलेज के किशोरों व युवाओं को नशे का आदि बना रहे दो गांजा तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तस्करों में एक महिला भी शामिल है। महिला तस्कर लंबे समय से अवैध शराब और नारकोटिक्स ड्रग की तस्करी और बिक्री के कारोबार से जुड़ी है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली निरीक्षक रवि सैनी ने बताया कि क्षेत्र में नारकोटिक्स ड्रग की तस्करी और बिक्री पर रोक लगाने के लिए पुलिस सघन चेकिंग अभियान चला रही है। सोमवार को पुलिस को हरिद्वार रोड डिग्री कॉलेज के पास संदिग्ध अवस्था में महिला और युवक दिखे। संदेह होने पर दोनों की तलाशी ली गई। दोनों के पास से कुल 10 किलो 310 ग्राम गांजा बरामद हुआ। तस्करों की पहचान रवीना भटनागर निवासी मकान नंबर 132, कुम्हारवाड़ा, आदर्श नगर, ऋषिकेश हाल निवासी गली नंबर 6, नंदू फार्म, ऋषिकेश जिला देहरादून और अभिषेक निवासी वाल्मीकि नगर, पुराना रेलवे स्टेशन, ऋषिकेश जिला देहरादून के रूप में हुई है। कोतवाली निरीक्षक ने बताया आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। दोनों तस्करों ने बताया कि वे बिहार से सस्ते दामों पर गांजा खरीदकर लाते थे। इसके बाद गांजे की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर स्कूल व कॉलेज के आसपास महंगे दामों पर बेचा करते थे।
विज्ञापन

महिला तस्कर के खिलाफ पांच मुकदमे दर्ज
अवैध गांजा और शराब तस्कर रवीना भटनागर के खिलाफ एनडीपीएस और आबकारी एक्ट के तहत छह मुकदमे दर्ज हैं, लेकिन कार्रवाई से बेखौफ महिला तस्कर तीर्थनगरी के युवाओं को नशे की गर्त में धकेलकर उनके भविष्य को चौपट कर रही थी। हर बार वह पकड़ी जाती है फिर जमानत पर छूट जाती है। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने पुलिस को नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए माफिया पर गैंगस्टर एक्ट लगाने और उनकी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अब देखना है कि कोतवाली पुलिस इस मामले में क्या रुख अपनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed