{"_id":"69c454a45ce432ed87005472","slug":"youth-dies-under-suspicious-circumstances-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-930821-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
Thu, 26 Mar 2026 03:03 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Thu, 26 Mar 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
छिद्दरवाला क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव घर के भीतर पंखे से लटका हुआ मिला। पुलिस प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का मानकर जांच कर रही है।
छिद्दरवाला निवासी आशीष रावत (28) पुत्र उत्तम रावत का शव घर के अंदर पंखे से लटका हुआ मिला। घटना बुधवार दोपहर करीब 2:00 बजे की है। परिजनों ने बताया कि आशीष ने सोमवार देर शाम से खुद को कमरे में बंद किया हुआ था। बताया जा रहा है कि पारिवारिक कलह के चलते आशीष काफी दिनों से परेशान चल रहा था। आशीष का उसकी भाभी के साथ अक्सर विवाद रहता था। बुधवार की दोपहर परिजनों ने देखा कि आशीष पंखे से लटका हुआ है। इसके बाद उन्होंने दरवाजा तोड़कर आशीष के शव को नीचे उतारा और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। सहायक पुलिस अधीक्षक देवव्रत जोशी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।