{"_id":"67cca694f2901a93890085f1","slug":"youth-club-defeated-bhogpur-in-volleyball-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-636797-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: वॉलीबाल में यूथ क्लब ने भोगपुर को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: वॉलीबाल में यूथ क्लब ने भोगपुर को हराया
Sun, 09 Mar 2025 01:50 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sun, 09 Mar 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ोवाला पानी की टंकी के पास हिमांशु चौहान मेमोरियल वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया।
नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कहा कि युवाओं और बच्चों को मोबाइल फोन की जगह खेलों में भाग लेना चाहिए। पहला मैच यूथ क्लब जौलीग्रांट और भोगपुर के बीच खेला गया। जिसमें यूथ क्लब ने भोगपुर को 25-18, 25-21 से पराजित किया। दूसरे मैच में ब्रदर्स क्लब ने रानीपोखरी को 25-17, 25-19 से हराकर जीत दर्ज की। तीसरे मैच में आजाद क्लब थानो ने आदि योग क्लब जौलीग्रांट को 5-17, 25-22 को हराया। रेफरी की भूमिका में निहाल फरासी और अजय रावत रहे। इस अवसर पर सभासद सुरेश सैनी, मनोज नौटियाल, मनीष क्षेत्री, शीशपाल, ललित जायसवाल, अजय रावत, आशीष मनवाल आदि मौजूद रहे।