{"_id":"6a4e48d5c5fa2a42f10911a3","slug":"young-woman-dies-under-suspicious-circumstances-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1040-143529-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। मायाकुंड क्षेत्र में एक युवती घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत अवस्था में मिली। युवती का शव कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला। पुलिस प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का मानकर जांच कर रही है।
मायाकुंड क्षेत्र में नेहा (18) अपने माता-पिता के साथ किराए के कमरे में रहती थी। इन दिनों उसकी मां अपने पैतृक गांव बलिया (उत्तर प्रदेश) गई हुई है। वह अपने पिता हरिंद्र राजभर के साथ अकेले ही थी। उसकी दोनों बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है, जबकि भाई रोजगार के सिलसिले में बाहर रहता है।
पिता हरिंद्र राजभर पल्लेदारी का काम करते हैं। बुधवार सुबह नेहा ने अपने पिता को नाश्ता कराया। इसके बाद उसने हाथ में दर्द होने की बात कहकर कपड़े की दुकान पर काम पर नहीं जाने की जानकारी दी। हरिंद्र राजभर रोज की तरह काम पर चले गए। कुछ समय बाद पड़ोसियों ने पिता को सूचना दी कि उनकी बेटी कमरे के अंदर पंखे से फंदे के सहारे लटकी हुई है।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पिता मौके पर पहुंचे और उसे फंदे से उतारकर तत्काल सरकारी अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यशपाल बिष्ट ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। हालांकि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।