{"_id":"67af9b4eadb40312c80b8e2a","slug":"young-man-injured-in-henchmens-attack-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-619619-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: गुलदार के हमले से युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: गुलदार के हमले से युवक घायल
Sat, 15 Feb 2025 01:06 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sat, 15 Feb 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विकासखंड द्वारीखाल के सुमेरूसैंण क्षेत्र में एक युवक पर गुलदार ने अचानक हमला कर दिया। हमले से घबराया युवक गिरकर घायल हो गया। वहीं वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि युवक को मुआवजा दिए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं ग्रामीणों ने क्षेत्र में पिंजरा लगाए जाने की मांग की है।
काटल गांव निवासी नरेश बिष्ट बृहस्पतिवार रात करीब सात बजे महादेव चट्टी कैंप से अपने गांव की ओर जा रहा था। नरेश महादेव चट्टी में कैंपों में काम करता है। घर लौटते समय सुमेरूसैंण के समीप गुलदार ने अचानक नरेश पर हमला कर दिया। गुलदार के हमले से घबराकर नरेश गिरकर घायल हो गया।
सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। वन क्षेत्राधिकारी लैंसडाउन राकेश चंद्र ने बताया कि युवक को मुआवजा दिए जाने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द मुआवजा दे दिया जाएगा। वहीं ग्रामीणों ने क्षेत्र में पिंजरा लगाए जाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में भी क्षेत्र में गुलदार की सक्रियता रही है। गुलदार पूर्व में ग्रामीणों के मवेशियों को निवाला बना चुका है।