फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Young doctors should convert challenges into opportunities

चुनौतियों को अवसर में बदलें युवा चिकित्सक : राज्यपाल

Fri, 24 Apr 2026 02:58 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Fri, 24 Apr 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Young doctors should convert challenges into opportunities
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने एम्स में मेडिकल छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच अभी भी चुनौतीपूर्ण है। युवा चिकित्सकों से अपेक्षा है कि वह इन चुनौतियों को अवसर में परिवर्तित करते हुए दूरस्थ क्षेत्रों में सेवा प्रदान करें तथा समाज में विश्वास का संचार करें।
विज्ञापन




उन्होंने आह्वान किया कि वे अपने जीवन में नैतिकता, ईमानदारी और सेवा के मूल्यों को सर्वोपरि रखें तथा रोगी के विश्वास को अपनी सबसे बड़ी पूंजी मानें। दीक्षांत समारोह को विद्यार्थियों की साधना, समर्पण और सेवा भाव का उत्सव बताते हुए राज्यपाल ने उपाधि प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनकी सफलता में माता-पिता के त्याग और गुरुजनों के मार्गदर्शन का महत्वपूर्ण योगदान है। राज्यपाल ने चिकित्सा क्षेत्र में हो रहे बदलावों का जिक्र किया, जहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल हेल्थ स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने एम्स ऋषिकेश के योगदान की सराहना की, जो स्वास्थ्य तंत्र को भविष्य के लिए तैयार कर रहा है। उन्होंने कहा कि मरीज केवल उपचार ही नहीं, बल्कि विश्वास और आशा लेकर चिकित्सक के पास आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed