फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Yogacharyas from 25 countries will give information

Rishikesh News: 25 देशों के योगाचार्य जिज्ञासुओं को देंगे योग के मूल की जानकारी

Fri, 08 Mar 2024 12:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Yogacharyas from 25 countries will give information
स्वर्गाश्रम स्थित परमार्थ निकेतन में 8 से 14 मार्च तक अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। परमार्थ निकेतन, अतुल्य भारत, पर्यटन मंत्रालय, संस्कृति मंत्रालय और आयुष मंत्रालय भारत सरकार आयोजन में सहयोग कर रही है। 9 मार्च को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि) शामिल होंगे।
विज्ञापन




बृहस्पतिवार को परमार्थ निकेतन आश्रम में आश्रमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने पत्रकारों को बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में भारत समेत 75 देशों के प्रतिभागी सहभाग कर रहे हैं। 25 देशों से आए योगाचार्य मारिया एलेजांद्रा अवचरियन, टॉमी रोसेन, निखिल महाजन (सत्यानंद), स्टीवर्ट गिलक्रिस्ट, एस्ट्रिड स्लेग्टेन, जोसेफ श्मिडलिन, साने यमामोतो, बिजय आनंद, डाफ्ने त्से, एरिका कॉफमैन, गणेश राव आदि अपनी विधाओं से योग जिज्ञासुओं को योग के मूल की जानकारी देंगे।
विज्ञापन


स्वामी चिदानंद सरस्वती ने बताया कि महोत्सव में दिव्यांग और सर्वांग सभी योग और ध्यान करेंगे। जिसमें दिव्यांगों की विशेष योग प्रस्तुति होगी। महोत्सव में योग, आयुर्वेद, मिलेट्स, उत्तराखंड की संस्कृति, हिमालय और गंगा से जोड़ने की दिव्य यात्रा की भी जानकारी दी जाएगी। महोत्सव में शिवरात्रि और ईको फ्रेंडली होली मनाई जाएगी। मिलेट्स को घर-घर पहुंचाने के लिए महोत्सव में स्टॉल लगाए जा रहे हैं। महोत्सव के दौरान चौरासी कुटिया स्थित महर्षि महेश योगी आश्रम में विश्व शांति के लिए विशेष ध्यान होगा। इस मौके पर भगवती साध्वी सरस्वती आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन






योग की अनेक विधाओं का कराया जाएगा अभ्यास



प्रतिभागियों को एक सप्ताह में 150 से अधिक कक्षाएं कुंडलिनी योग, प्राणायाम, ध्यान, साउंड हीलिंग, प्राणायाम विन्यास, हठ योग, यिन योग, योग निद्रा, चक्र ध्यान के साथ सूर्य नमस्कार, मंत्र और ध्यान से चक्र उपचार आदि योग की अनेक विधाओं का अभ्यास कराया जाएगा। साथ ही ऊर्जा नृत्य, भरतनाट्यम, लोक नृत्य कलाकार, कीर्तन, मंत्र उच्चारण, बांसुरीवादन, हारमोनियम और गिटार, तानपुरा पर गायन, भारतीय शास्त्रीय संगीत गायन, नाद योगिनी आदि अन्य विधाओं का भी अभ्यास कराया जाएगा।



कैलाश खेर, रूना रिजवी और शिवमणि देंगे प्रस्तुति

सूफी गायक पद्मश्री कैलाश खेर कैलाशा बैंड, सूफी गायिका रूना रिजवी, ड्रम वादक शिवमणि आदि कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। शिवरात्रि पर्व पर एक दुनिया, एक परिवार और ‘एक चेतना एक दिव्य आत्मा’ का ध्यान व रूद्राभिषेक का आयोजन किया गया है।






इन देशों के प्रतिनिधि हो रहे शामिल...



अफगानिस्तान, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, बहरीन, बेल्जियम, बोस्निया, ब्राजील, कनाडा, चिली, कोलंबिया, क्रोएशिया, साइप्रस, चेक रिपब्लिक, डेनमार्क, फिनलैंड, फ्रांस आदि देशों के प्रतिभागी सहभाग कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed